हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पंजाब की भगवंत मान सरकार का विकास रथ बठिंडा पहुंचा, 1125 करोड़ रुपए किए जाएंगे खर्च

Punjab Government Spend 1125 crore for Development Bathinda: पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार बठिंडा के विकास के लिए 1125 करोड़ खर्च करने जा रही है।

विज्ञापन

Punjab Government Spend 1125 crore for Development Bathinda: पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार राज्य में हर स्तर पर विकास कर रही है। अब भगवंत सिंह मान सरकार का विकास रथ बठिंडा पहुंच गया है। यहां पर सरकार विकास की क्रांति शुरू करने वाली है। इसके लिए सरकार 1125 करोड़ रुपए खर्च करेगी। बठिंडा (शहर) में नए आधुनिक बस स्टैंड का निर्माण 100 करोड़ खर्च से किया जाएगा। जबकि मुल्तानिया और जनता नगर फ्लाईओवरों (ROB) का निर्माण कार्य 88.94 करोड़ और अमरपुरा बस्ती (ROB) में फ्लाईओवर का निर्माण 49.15 करोड़ की लागत से किया जाना है।

इसके साथ ही रिंग रोड का निर्माण 94.11 करोड़ और मलोट- बादल रोड की रिकारपेटिंग 12.78 करोड़ की लागत से होगी। बहुउद्देशीय ऑडिटोरियम का निर्माण 27.15 करोड़ और 50 बेड की सहूलियत वाला C.C.U. का सिविल अस्पताल बठिंडा में निर्माण 15.61 करोड़ की लागत से किया जाएगा। वहीं, बठिंडा (देहात) में भूमि और जल विभाग के लिए 6.87 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे और उप तहसील गोनियाना मंडी की बिल्डिंग का निर्माण 2.99 करोड़ की लागत से होगा।

ये भी पढ़ें: पंजाब पुलिस ने 10 दिन में किए 7 Encounter; अब कत्ल जैसी 6 वारदातों के वांटेड की आई बारी

विज्ञापन

MCH हॉस्पिटल का निर्माण 6.62 करोड़ की लागत  होगा

तलवंडी साबो और रामां में सीवरेज और जल निकासी संबंधी कार्य में 20.07 करोड़ की लागत से काम किया जाएगा। पंजाब सरकार 30 बेड की सहूलियत वाले MCH (मदर चाइल्ड अस्पताल) का निर्माण का 6.62 करोड़ की लागत से करने जा रही है। जबकि सबडिवीजन तलवंडी सबो की बिल्डिंग का निर्माण 5.98 करोड़ की लागत से होगा। कुल मिलाकर पंजाब सरकार बठिंडा में विकास करने के लिए अलग-अलग स्तर पर 1125 करोड़ खर्च करेगी।

ये भी पढ़ें: सीएम भगवंत सिंह मान द्वारा सरकारी दफ्तरों का औचक दौरा जारी, लोगों ने मुख्यमंत्री के काम की सराहना की

विज्ञापन

बलियांवाली की बिल्डिंग का निर्माण 2.30 करोड़ की लागत से होगा

हल्का मोड में सीवरेज प्लांट का निर्माण कार्य 23.91 करोड़ और सब तहसील बलियांवाली की बिल्डिंग का निर्माण 2.30 करोड़ की लागत से होगा। हल्का भुच्चों में जल सप्लाई और सीवरेज से संबंधित प्रोजेक्ट का नथाना में निर्माण 29.09 करोड़ और सब तहसील नथाना की बिल्डिंग का निर्माण 2.76 करोड़ की लागत से होगा। विधानसभा हल्का रामपुरा फूल में किसानों की सुविधा के लिए आलूओं की शॉर्टेज का प्रबंध 14.96 करोड़ और सब डिवीजन रामपुरा फूल की बिल्डिंग का निर्माण 7.51 करोड़ की लागत के साथ होगा। बुढलाडा में रोजगार उत्पत्ति, हुनर विकास और सिखलाई विभाग की तरफ से C- PYTE का बोरोवाल में निर्माण कार्य 25.69 करोड़ में होगा और बुढलाडा- सुनाम रोड को चौड़ा करने का काम 4.26 करोड़ की लागत से होगा। मानसा में सीनियर सिटिजन होम का निर्माण 6.93 करोड़ और सरकारी आई.टी.आई का ढैपी में निर्माण 6.42 करोड़ की से किया जाना है।

इसी के साथ मानसा में पंजाब मंडी बोर्ड की तरफ से अलग-अलग मंडियों में रिपेयर और रेनोवेशन के किए जा रहे कार्यों की लागत 2.65 करोड़ की होगी। सरदूलगढ़ में PWD B&R विभाग की तरफ से सरदूलगढ़-मानसा- रोड़ी के बीच सड़कों का निर्माण 20.92 करोड़ और जल स्रोत विभाग की तरफ से सिंचाई से संबंधित अलग-अलग कार्य 39.96 करोड़ की लागत से होंगे। विधानसभा हल्का लंबी में सड़कों के आसपास इंटरलॉकिंग टाइलों का काम 0.94 करोड़ और सेहत विभाग से संबंधित अलग-अलग प्रोजेक्ट में 0.68 करोड़ की लागत लगेगी। इसके अलावा पूरे पंजाब राज्य में 573 करोड रुपए की लागत के साथ सीवरेज सिस्टम को बेहतर बनाने संबंधी कार्यों का उद्घाटन भी किया जा रहा है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: पंजाब के 19 हजार स्कूलों में कल PTM, शिक्षा मंत्री ने कहा माता- पिता जरूर आएं

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola