Punjab Government GST Excise Revenue: वित्तीय वर्ष 2022-23 के मुकाबले चालू वित्तीय वर्ष में फरवरी के अंत तक वस्तु और सेवा कर (GST) में 15.69 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। इसके साथ ही, आबकारी राजस्व में भी 11.71 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। यह जानकारी राज्य के वित्त, योजना, आबकारी और कराधान मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने दी। उन्होंने कहा कि मार्च 2022 में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के कार्यभार संभालने के बाद राज्य में काफी वित्तीय सुधार हुए हैं।
पिछले साल की तुलना में 2606.98 करोड़ ज्यादा मिली जीएसटी
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में फरवरी तक जितना GST मिला है, वह 2022-23 की इसी अवधि के दौरान इकट्ठा किए गए 16615.52 करोड़ रुपये के मुकाबले 2606.98 करोड़ ज्यादा है। इस वित्तीय वर्ष कुल 19222.5 करोड़ रुपये जीएसटी मिला है। मंत्री ने बताया कि इस साल आबकारी से 8093.59 करोड़ रुपये की आय हुई है, जो पिछले वित्तीय वर्ष में इसी अवधि के दौरान मिले 7244.87 करोड़ रुपये से 842.72 करोड़ रुपये ज्यादा है।
राजस्व में 13.85 प्रतिशत का इजाफा
हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि पंजाब ने फरवरी के अंत तक VAT, CST, GST, PSDT और आबकारी से 34,158 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल किया है। उन्होंने बताया कि इस वित्तीय वर्ष शुद्ध कर राजस्व में 13.85 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह आंकड़े सिर्फ संख्या नहीं, बल्कि पंजाब के लोगों की तरफ से हमारी सरकार में रखे भरोसे को दर्शाते हैं। सरकार इस राजस्व का इस्तेमाल जन सेवाओं, बुनियादी ढांचे के विकास और समाज भलाई के लिए करेगी।
SIPU और GST प्राइम पोर्टल का जिक्र
वित्त मंत्री चीमा ने राज्य सरकार की तरफ से शुरू किए गए स्टेट इंटेलिजेंस एंड प्रीवैंटिव यूनिट (SIPU) और GST प्राइम पोर्टल की शुरुआत का हवाला देते हुए कहा कि प्रौद्यौगिकी द्वारा संचालित प्रणाली के लागू होने से GST और आबकारी राजस्व में सुधार हुआ है। वित्त मंत्री ने कहा कि जीएसटी और आबकारी संग्रह में यह बेमिसाल बढ़ोतरी अच्छे वित्तीय प्रबंधन के लिए हमारी सरकार की अटूट वचनबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने कर प्रशासन को आसान बनाया है, चोरी को रोका है और एक कारोबार अनुकूल माहौल बनाया है, जिससे कर में इजाफा हुआ है।
यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री मान और केजरीवाल ने पंजाब में 165 और शुरू किए आम आदमी क्लीनिक, 829 तक पहुंची संख्या
‘बिल लाओ, इनाम पाओ’ में शामिल हों लोग
चीमा ने कहा कि पंजाब सरकार के राजस्व में इजाफा आबकारी और कराधान विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ लोगों के अटूट सहयोग के कारण संभव हुई है। उन्होंने लोगों से कर चोरी को खत्म करने के लिए ‘बिल लाओ, इनाम पाओ’ जैसे कदमों में सक्रियता के साथ हिस्सा लेने की अपील की।
यह भी पढ़ें: जालंधर के नकोदर में नव-निर्मित मातृ-शिशु अस्पताल का उद्घाटन, सीएम बोले- पंजाब का माहौल बदला
संबंधित खबरें
पंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप, मोहाली में होंगे फाइनल मुकाबले
2 hrs agoभगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका, 50000 का लगा जुर्माना; AAP का दावा
6 hrs agoपरविंदर सिंह झोटा मर्डर केस में CBI का बड़ा एक्शन, रात में थाने पहुंची टीम
8 hrs agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
21 hrs agoराम मंदिर चंदा चोरी पर अमन अरोड़ा ने सख्त कार्रवाई की मांग की
1 day agoस्कूल में चपरासी ने 16 साल की छात्रा को पीछे से दबोचा, जबरन किया किस
1 day agoभगवंत मान ने पेरिस में मार्कफेड स्टॉल खोला, लॉन्च किए छोले-राजमा
2 days agoपंजाब में 154 नए आम आदमी क्लीनिक शुरू, अब राज्य में 1,244 क्लीनिक
4 days agoसर्वे में AAP को 82 सीटों तक का अनुमान, भगवंत मान मुख्यमंत्री की पहली पसंद
4 days agoदिल्ली दंगा: पूर्व AAP पार्षद ताहिर हुसैन को कोर्ट ने सुनाई 2 साल की जेल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines