Special Holiday Announcement: पंजाब सरकार ने पड़ोसी राज्य में विधानसभा चुनाव को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। भगवंत मान सरकार ने मंगलवार को हरियाणा में मतदाता के रूप में रजिस्टर्ड अपने कर्मचारियों के लिए पांच अक्टूबर को छुट्टी के ऐलान की घोषणा की है। ये फैसला इसलिए लिया है कि वे अपने पड़ोसी राज्य में आने वाले विधानसभा चुनावों में अपने वोट का इस्तेमाल कर सकें।
भगवंत मान सरकार के एक आदेश में कहा गया है कि हरियाणा विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पंजाब सरकार ने पांच अक्टूबर को छुट्टी रखी है। अगर कोई अधिकारी/कर्मचारी हरियाणा विधानसभा की वोटर लिस्ट में वोटर है और पंजाब राज्य के सरकारी कार्यालयों/बोर्डों/निगमों और सरकारी एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन में कार्यरत है, तो वह अपना वोटर आईडी कार्ड दिखाकर अथॉरिटी से पांच अक्टूबर को स्पेशल हॉलीडे ले पाएंगे।
नहीं होगी कोई कटौती
आदेश में ये भी कहा गया कि यह अवकाश कर्मचारी की छुट्टियों में से नहीं काटा जाएगा। आपको बता दें, हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए मतदान 5 अक्टूबर को होगा और वोटों की गिनती 8 अक्टूबर को होगी। पड़ोसी राज्य होने के नाते पंजाब के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान हरियाणा में चुनावी प्रचार में जुटे हैं।
कुछ लोग फैला रहे अफवाह
वहीं, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को कहा कि पंजाब में शांति, प्रगति और समृद्धि से जलने वाले लोग राज्य के विकास को पटरी से उतारने के लिए उनके खिलाफ अफवाह फैला रहे हैं। सीएम मान ने 30 नए ‘आम आदमी मोहल्ला क्लीनिक’ का उद्घाटन करने के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वह राज्य की भलाई और इसके लोगों की समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ नेता राज्य में विकास को हजम नहीं कर पा रहे हैं और उनके खिलाफ लगातार जहर उगल रहे हैं।
ये भी पढ़ें- पंजाब में आयुष्मान योजना पर संकट; एक्शन में मान सरकार, केंद्र से मांगा फंड
संबंधित खबरें
एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या का NHRC ने लिया संज्ञान
6 hrs agoएंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की पंजाब में हत्या, VIDEO भी आया सामने
15 hrs agoमुख्यमंत मान बोले- साढ़े चार साल में जीता पंजाब के लोगों का दिल
1 day agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
1 day agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
2 days agoCBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
5 days agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
5 days agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
6 days agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
10 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines