हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: पंजाब के 7 जिले बाढ़ की चपेट में, बोट से हो रहा राहत-बचाव का काम, उफान पर ब्यास नदी

Video: उत्तर भारत में भारी बारिश और बाढ़ का कहर जारी है। हिमाचल, जम्मू, उत्तराखंड और पंजाब के 7 जिलों में प्रभावित गांवों में राहत-बचाव का काम चल रहा है। आम आदमी पार्टी के सांसद संत सीचेवाल भी लोगों का रेस्क्यू कर रहे हैं।

विज्ञापन

Video: देश के उत्तरी राज्यों में इस वक्त बारिश का कहर जारी है। हिमाचल से लेकर जम्मू में लैंडस्लाइड तो वहीं उत्तराखंड में भी लगातार बादल फट रहे हैं। इस साल मानसून का कहर पंजाब में बरपा है। यहां भी भारी बारिश से राज्य के कुल 7 जिले प्रभावित हुए हैं, जिसमें तकरीबन 830 गांव शामिल हैं। विशेषज्ञों की मानें तो पंजाब में ऐसे बाढ़ वाले हालात पूरे 37 सालों बाद आए हैं। हालांकि, प्रशासन ने राज्य में राहत-बचाव का काम तेज कर दिया है। इंडियन आर्मी के जवान फंसे हुए लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहे हैं। इस काम के लिए बोट का इस्तेमाल हो रहा है। ब्यास नदी भी उफान पर है, जिस वजह से लगातार ग्रामीण इलाकों में जलस्तर बढ़ रहा है।

‘आप’ के सांसद जुटे रेस्क्यू में

सुल्तानपुर लोधी में पंजाब से आम आदमी पार्टी के सांसद संत सीचेवाल खुद बोट में सवार होकर लोगों का रेस्क्यू कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि वे बोट से एक प्रभावित परिवार को सुरक्षित बाहर लेकर आ रहे हैं। इसके अलावा, कई समाज सेवक और प्रशासन अलर्ट मोड पर काम कर रहे हैं। पूरी रिपोर्ट जानने के लिए देखें न्यूज24 का ये वीडियो…

ये भी पढ़ें- Video: 5 जिंदा लोगों को कर दिया मरा हुआ घोषित, अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे पीड़ित बुजुर्ग

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola