Uttar Pradesh

Video: 5 जिंदा लोगों को कर दिया मरा हुआ घोषित, अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे पीड़ित बुजुर्ग

Video: बिहार में SIR का मुद्दा उठाया जा रहा है। राहुल गांधी कुछ दिन पहले ऐसे लोगों से मिले, जिन्हें कागजों में मृत घोषित कर दिया गया था। इससे मिलता-जुलता ही मामला यूपी से सामने आया है, जहां पर कुछ लोगों को मृत घोषित कर दिया गया है।

Video: उत्तर प्रदेश के हरिहरपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत भंगहा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां पर कुछ लोगों को ग्राम पंचायत अधिकारी की लापरवाही ने मृत घोषित कर दिया। अब ये सभी लोग अपने आपको जिंदा साबित करने के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। इनमें से एक पीड़ित बुजुर्ग अपनी परेशानी बताते हुए न्यूज24 के कैमरे के सामने ही फूट-फूटकर रोने लगा। इन लोगों का कहना है कि जब उनको पैसे मिलने बंद हुए तो पता चला कि उनको कागजों में मृत घोषित कर दिया गया है। इसके बाद से ही ये लोग अपनी लड़ाई लड़ रहे हैं। इसमें से एक महिला ने कहा कि ‘मैं विधवा हूं और मुझे सालों से पेंशन नहीं मिली है। खर्चा करने के लिए भी मजबूर हो गए हैं। वीडियो में देखिए पूरी रिपोर्ट…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ