Punjab Finance Minister Harpal Singh Cheema: पंजाब की भगवंत मान सरकार प्रदेश के विकास के लिए लगातार काम कर रही हैं। इसके साथ ही प्रदेश के लोगों के जीवन सवारने पर भी काम कर रही है। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा की कई योजनाएं चलाई जा रही है और कई पहल की गई है। इसी तहत राज्य सरकार द्वारा सभी विभागों को मजबूत करना का काम कर रहे हैं। हाल ही में पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी एवं कराधान मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने शिक्षा विभाग को अनएडेड स्टाफ फ्रंट की जायज मांगों को प्राथमिकता के आधार पर हल करने का निर्देश दिया है
शिक्षा विभाग को वित्त मंत्री का निर्देश
वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने शिक्षा विभाग को ये निर्देश अलग-अलग कर्मचारी यूनियनों के साथ हुई बैठक के दौरान दिए है। मीटिंग में वित्त मंत्री चीमा ने यूनियन प्रतिनिधियों को बताया कि कैबिनेट सब-कमेटी ने अधिकारियों की कमेटी को 2018 और 2022 में शिक्षकों रलुनेशन की तरह ही स्कूल ऑफिस स्टाफ के रलुनेशन मुद्दे पर विचार कर एक महीने में रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा है। उन्होंने स्कूल शिक्षा विभाग को इन कर्मचारियों द्वारा उठाए गए वेतन विसंगति के मुद्दे का जल्द से जल्द समाधान करने का निर्देश भी दिया है।
यह भी पढ़ें: पंजाब के कर्मचारियों को जीवन बीमा कवरेज को लेकर कैबिनेट मंत्री चीमा ने दिया आश्वासन, कही ये बात
इन मुद्दों पर भी हुई चर्चा
इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत वाटर सप्लाई पंप ऑपरेटर एसोसिएशन द्वारा उठाए गए मुद्दों पर भी बात की। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने ग्रामीण विकास एवं पंचायत निदेशक को निर्देश दिया कि वह इन सभी समस्याओं को दूर करने के लिए ब्लॉक स्तर पर कमेटियां बनाने के बारे में सोचें। उन्होंने विभाग को इन कर्मचारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए आवश्यक योग्यताओं में आवश्यक बदलाव के लिए केंद्र सरकार को अनुरोध प्रस्तुत करने का भी निर्देश दिया है।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत मान बोले- साढ़े चार साल में जीता पंजाब के लोगों का दिल
19 hrs agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
1 day agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
1 day agoCBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
4 days agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
4 days agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
5 days agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
9 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
9 days ago'जीत गए चन्नी साहब', राहुल गांधी से मिलने के बाद छलका राजा वड़िंग का दर्द
10 days agoकौन हैं पंजाब कांग्रेस के नए 'कप्तान' परगट सिंह? आलाकमान ने जताया भरोसा
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines