---विज्ञापन---

पंजाब angle-right

जालंधर में पहले से ज्यादा मजबूत हुई AAP, फेमस समाजसेवी राज कुमार कलसी हुए पार्टी में शामिल

Punjab Famous Social Worker Raj Kumar Kalsi Joins AAP: जालंधर शहर के फेमस बिजनेस मैन और समाजसेवी राज कुमार कलसी भी AAP में शामिल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि वे पंजाब में मान सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़े हैं।

---विज्ञापन---

Punjab Famous Social Worker Raj Kumar Kalsi Joins AAP: पंजाब में इन दिनों जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। इस उप-चुनाव को दौरान आम आदमी पार्टी (AAP) को जालंधर में काफी मजबूती मिली है। इसके अलावा विपक्षी पार्टियों के कई नेता भी AAP में शामिल हुए है। हाल ही में जालंधर शहर के फेमस बिजनेस मैन और समाजसेवी राज कुमार कलसी भी AAP में शामिल हुए है। उन्होंने कहा कि वह पंजाब में मान सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़ रहे हैं।

लोगों के बीच पॉपुलर हैं राज कुमार कलसी

---विज्ञापन---

बता दें कि राज कुमार कलसी ‘विनयाल स्पोर्टिंग कंपनी, जालंधर वाले’ के डायरेक्टर हैं। इसके अलावा वह बतौर समाजसेवी वह ‘पर्यावरण कल्याण समिति’ के अध्यक्ष और नीलकंठ नौजवान सभा के चेयरमैन हैं। राज कुमार कलसी इन दोनों संगठनों के जरिए से लोगों की मदद करते हैं। राज कुमार कलसी को इलाके के सम्मानित और प्रतिष्ठित व्यक्ति माना जाता है। कलसी जालंधर के वार्ड नंबर 74 से पार्षद मदन लाल खिंदर के दामाद हैं।

यह भी पढ़ें: CM मान का अकाली दल को लेकर बड़ा बयान, बताया SAD के पतन का कारण

---विज्ञापन---

सीएम भगवंत मान का संबोधन

पंजाब सीएम भगवंत मान ने खुद राज कुमार कलसी को पार्टी की सदस्यता दिलाई है। इस मौके सीएम भगवंत मान ने कहा कि पूरा जालंधर आम आदमी पार्टी के साथ है। आम लोग हमारी सरकार की जनहितैषी नीतियों से बहुत प्रभावित हो रहे हैं। सीएम मान ने कहा कि साल 2022 के विधानसभा चुनाव में भी जालंधर की जनता ने AAP प्रत्याशी को जिताया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि इस बार भी क्षेत्र की जनता उनका साथ देगी।

First published on: Jul 01, 2024 07:27 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola