CM Bhagwant Mann News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंगलवार को पंजाब को मेडिकल शिक्षा का केंद्र बनाने के लिए राज्य सरकार की एक बार फिर प्रतिबद्धता दोहराई मेडिकल कॉलेजों के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि अधिकारी सुनिश्चित करें कि कार्य समयबद्ध ढंग से पूरा हों। उन्होंने कहा कि इससे अस्पतालों में उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित कर आम लोगों का भला किया जा सकेगा।
उन्होंने कहा कि एसएएस नगर (Mohali), कपूरथला, संगरूर, होशियारपुर और मलेरकोटला में मेडिकल कॉलेजों के निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इन मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों का मकसद राज्य को देशभर में मेडिकल शिक्षा का केंद्र बनाना है, जिससे पंजाब के लोगों को बड़ा लाभ होगा।
मेडिकल कॉलेजों में हो क्वालिटी एजुकेशन
मुख्यमंत्री ने कहा कि मेडिकल कॉलेजों के निर्माण का कार्य समय पर पूरा होना चाहिए ताकि लोगों को सस्ती दरों पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने कहा कि राज्य में विश्वस्तरीय डॉक्टर तैयार करने की समृद्ध विरासत है और कई बड़ी संख्या में छात्र डॉक्टर बनने के लिए मेडिकल शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। भगवंत सिंह मान ने उम्मीद जताई कि मेडिकल शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक छात्रों को इन मेडिकल कॉलेजों में हाई क्वालिटी वाली एजुकेशन प्रदान की जाएगी।
जनता को लाभ मिले
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को अमृतसर, फरीदकोट और पटियाला के मेडिकल कॉलेजों के सुधार के लिए विस्तृत योजना तैयार करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि इसका एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि लोग इन कॉलेजों और अस्पतालों में उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।
भगवंत सिंह मान ने अधिकारियों को कहा कि इन मेडिकल कॉलेजों से जनता को लाभ पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। भगवंत सिंह मान ने अधिकारियों से कहा कि वे और अधिक सुपर स्पेशलिस्ट्स को सरकारी नौकरियों में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए एक व्यापक नीति तैयार करें।
ये भी पढ़ें- पंजाब जल्द बनेगा डिजिटल हब, CM भगवंत मान ने Teleperformance Group के CEO से मुलाकात कर कही बड़ी बात
संबंधित खबरें
आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
19 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
1 day ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
1 day agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
2 days agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
2 days agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
2 days agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
2 days agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
3 days agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines