पंजाब जल्द बनेगा डिजिटल हब, CM भगवंत मान ने Teleperformance Group के CEO से मुलाकात कर कही बड़ी बात

CM Bhagwant Mann Meet CEO Teleperformance Group: मुख्यमंत्री मान ने चंडीगढ़ में टेलीपरफॉर्मेंस ग्रुप के चेयरमैन और सीईओ डेनियल जूलियन से मुलाकात की। इसके अलावा पंजाब में निवेश बढ़ाने के बारे में चर्चा की।

CM Mann meet CEO of Teleperformance Group

CM Mann meet CEO of Teleperformance Group

CM Bhagwant Mann Meet CEO Teleperformance Group: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज टैलीपरफॉर्मेंस ग्रुप के सीईओ डेनियल जूलियन से आज मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान सीएम मान ने कहा कि इस विशाल क्षेत्र में राज्य की अपार संभावनाएं हैं। राज्य सरकार के ठोस प्रयासों से पंजाब जल्द ही देश का डिजिटल हब बनकर उभरेगा।

विज्ञापन

सीएम मान ने टैलीपरफॉर्मेंस की तारीफ की और कहा कि मोहाली में 16 हजार से अधिक उनके कर्मचारी हैं। यह गर्व की बात है कि टेलीपरफॉर्मेंस सर्विसेज की मोहाली में तीन साइटें हैं, जिनके पास बीएफएस, ट्रैवल, ई-कॉमर्स, टेक्नोलॉजी, मीडिया और टेलीकॉम सहित उद्योगों में अग्रणी ग्राहक हैं। उन्होंने जूलियन से पंजाब में और विस्तार पर विचार करने का आग्रह किया और जूलियन ने इस प्रस्ताव को तुरंत स्वीकार कर लिया।

विज्ञापन

मोहाली भारत के आईटी केंद्र के रूप में विकसित

सीएम मान ने कहा कि असल में मोहाली भारत के आईटी केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है और टेलीपरफॉर्मेंस दुनिया भर के 100 देशों में पांच लाख से अधिक कर्मचारियों के साथ आउटसोर्स डिजिटल बिजनेस सेवाओं का एक अग्रणी वैश्विक प्रदाता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि टेलीपरफॉर्मेंस ग्रुप के और विस्तार से एक तरफ विकास की गति तेज होगी तो दूसरी तरफ युवाओं को रोजगार मिलेगा।

विज्ञापन

इस बीच डैनियल जूलियन ने राज्य में उनके उद्यम को पूर्ण समर्थन देने के लिए सीएम मान को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि टीपी के पास वर्तमान में टेलीपरफॉर्मेंस समूह में 90,000 कर्मचारी हैं। भारत सबसे बड़ी बहु-सांस्कृतिक टीम का प्रतिनिधित्व करता है और दुनिया भर के अलग-अलग उद्योगों में दो सौ से अधिक ग्राहकों को विश्व स्तरीय सीएक्स के साथ सेवा प्रदान करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ