CM भगवंत मान का नया आशियाना, पत्नी-बेटी के साथ किया गृह प्रवेश, खिलौने लेकर बधाई देने पहुंचे विधायक

Punjab CM Bhagwant Mann Shift in Jaladhar: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान चंडीगढ़ से पत्नी और बेटी के साथ जालंधर शिफ्ट हो गए हैं। उनके गृह प्रवेश के बाद सीएम मान के मंत्री और AAP के नेता उनसे मिलने पहुंचे।

Punjab CM Bhagwant Mann Shift in Jaladhar

Punjab CM Bhagwant Mann Shift in Jaladhar: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को अपना नया आशियाना मिल गया है। वे चंडीगढ़ से पत्नी और बेटी के साथ जालंधर शिफ्ट हो गए हैं। CM भगवंत मान के साथ उनका पूरा परिवार भी जालंधर में शिफ्ट हुआ है। CM मान ने जालंधर कैंट के दीप नगर में अपना नया डेरा डाला है। इस नए घर में CM मान ने पत्नी डॉ गुरप्रीत कौर मान और बेटी के साथ गृह प्रवेश किया। गृह प्रवेश के बाद सीएम मान के मंत्री और AAP के नेता उनसे मिलने पहुंचे।

विज्ञापन

CM मान का नए घर में गृह प्रवेश

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनका परिवार हफ्ते में दो दिन यहां रहेंगे और बाकी के दिन चंडीगढ़ में रहेंगे। CM मान का जालंधर वाला घर करीब 131 मरले में बना हुआ है। इस घर में पिछले 1 महीने से डेंटिंग पेंटिंग का काम हो रहा था। CM मान के गृह प्रवेश के साथ ही यहां पर पुलिस ने अपनी सुरक्षा बढ़ा दी है। घर के चारों तरफ पुलिस की तैनाती कर दी गई है।

विज्ञापन

खिलौने लेकर पहुंचे विधायक

जालंधर के घर में CM मान के गृह प्रवेश के बाद सैंट्रल हलके से विधायक रमन अरोड़ा उनसे मिलने के लिए अपने साथ बहुत सारे खिलौने लेकर पहुंचे। विधायक रमन अरोड़ा ने सारे खिलौने सीएम मान की बेटी नियामत के लिए लेकर आए थे। विधायक रमन अरोड़ा ने बताया कि उपचुनाव के बाद भी सीएम मान जालंधर के घर में रहेंगे। यहां वह लोगों की समस्याओं सुनेगे और उसका हल करवाएंगे। विधायक ने बताया कि CM मान ने जालंधर में रहने का फैसला ही इस लिए किया है ताकि वह दोआबा और मांझा क्षेत्र के नेताओं और लोगों के बीच संपर्क को बढ़ा सके।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ