'सच दबाया नहीं जा सकता', अरविंद केजरीवाल की जमानत पर बोले पंजाब CM भगवंत मान

Punjab CM Bhagwant Mann Reacts on Arvind Kejriwal Bail: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सच को कभी दबाया नहीं जा सकता है।

Punjab CM Bhagwant Mann Reacts on Arvind Kejriwal Bail

Punjab CM Bhagwant Mann Reacts on Arvind Kejriwal Bail: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को आखिरकार सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल ही गई। शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान केजरीवाल की गिरफ्तारी को वैध बताया है, लेकिन इसी के साथ कोर्ट ने उन्हें जमानत की राहत भी दी है। स्टिस सूर्यकांत और जस्टिस उज्जवल भुइयां की बेंच ने सीएम अरविंद केजरीवाल को रेगुलर बेल दी। अरविंद केजरीवाल को बेल मिलने के बाद से आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। इस खास मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आख़िरकार सत्य की जीत हुई।

विज्ञापन

आख़िरकार हुई सत्य की जीत

सीएम भगवंत मान ने X पोस्ट करते हुए लिखा कि आख़िरकार सत्य की जीत हुई… ‘AAP’ सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। अरविंद केजरीवाल को मिली इस जमानत ने साबित कर दिया है कि सच को कभी दबाया नहीं जा सकता। इसके साथ ही उन्होंने पोस्ट के नीचे इन्कलाब जिंदाबाद लिखा। वहीं इस दौरान वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने खुशी जाहिर करते हुए सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद किया और कहा कि भाजपा के झूठे मामले पर केजरीवाल के सत्य की जीत है।

विज्ञापन

सच दबाया नहीं जा सकता

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने पर पंजाब कैबिनेट मंत्री कहा कि वह सबसे पहले सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद करना चाहेंगे। कोर्ट ने भाजपा के झूठे मामले में आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को जमानत दे दी। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें लगता है कि यह सत्य की जीत है। सत्य ऐसा कर सकता है। इसे दबाया नहीं जा सकता, इसे एक दिन सामने आना ही है।

विज्ञापन

पार्टी कार्यलय में जश्न

अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने पर जहां दिल्ली के पार्टी कार्यलय में जश्न हो रहा है। वहीं पंजाब के कार्यलय में भी शानदार जश्न की तैयारी की जा रही है। अरविंद केजरीवाल की जमानत की खुशी में आज दोपहर 12:00 बजे आम आदमी पार्टी के चंडीगढ़ दफ्तर में सेलिब्रेट किया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ