Color Coded Stamp Paper System: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पानीपत के टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने व्यापारियों के साथ बातचीत कर उनकी समस्याओं के बारे में चर्चा की। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल ने 12.5 में से 7% वैट कम किया है, जिससे दो हजार करोड़ का कलेक्शन बढ़ा है। आप सरकार दिल्ली व पंजाब में व्यापारियों के हित में योजनाएं लेकर आई। इस दौरान व्यापारियों ने पंजाब सीएम से एनओसी की प्रोसेस को लेकर पूछा। उन्होंने कहा कि पूरे हरियाणा में बिजली की बहुत बड़ी समस्या है। बिजली के बहुत हाई रेट हैं और पावर कट बहुत ज्यादा है, जिससे इंडस्ट्री प्रभावित होती है। जीएसटी के टैक्स स्लैब टेक्सटाइल के लिए एक ही होने चाहिए और जीएसटी पोर्टल को सरल करने की जरूरत है।
हरियाणा में जो दिक्कतें है, पहले पंजाब और दिल्ली में थीं- सीएम मान
स्मॉल और मीडियम इंटरप्राइजेज को और सहयोग के साथ-साथ बल देने की जरूरत है, इसके लिए पंजाब में क्या किया जा रहा है। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि ये कोई राजनीतिक रैली नहीं है। व्यापारियों के साथ ये परेशानियां केवल हरियाणा की नहीं हैं। यही दिक्कतें पहले पंजाब और दिल्ली की भी थीं।
यही समस्या आज राजस्थान और मध्य प्रदेश की भी हैं। इंडस्ट्री सरकार का सबसे बड़ा कमाऊ पूत होता है और उस कमाऊ बेटे को नालायक कहा जाता है। उसको कई नाम दिए जाते हैं जैसे टैक्स चोर और लूट कर खा गए। जो इतने लोगों को नौकरी देते हैं उनके साथ कभी बात तो कर लो, लेकिन कोई बात ही नहीं करता है।
पंजाब में सिंगल विंडो सिंगल पैन लागू
सीएम मान ने कहा कि हमने पंजाब में सिंगल विंडो सिंगल पैन लागू किया है, जिसमें एक पैन से शुरू हुआ काम एक ही पैन नंबर से खत्म हो जाना चाहिए। पंजाब में व्यापारियों ने बहुत से सुझाव दिए तो हमने उनके अनुसार पॉलिसी बनाई। इस मौके पर उनके साथ पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा भी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें- पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू, दिवंगत हस्तियों को दी जाएगी श्रद्धांजलि
संबंधित खबरें
परगट सिंह या विजय इंदर सिंगला? अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के हटने के बाद किसे मिलेगी पंजाब कांग्रेस की कमान?
4 hrs agoसचिन पायलट की एंट्री के बाद पंजाब कांग्रेस में बड़ा बदलाव, वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष का पद; जानें-नए चीफ की रेस में कौन सबसे आगे
19 hrs agoनशा तस्करी मामले का सच सामने लाने के लिए एसआईटी को बिक्रम सिंह मजीठिया और जगदीश भोला से आमने-सामने पूछताछ करनी चाहिए: कुलदीप सिंह धालीवाल
1 day agoएसजीपीसी सेक्रेटरी के अकाउंट से बहरीन की महिला के अकाउंट में ₹1 लाख किसने ट्रांसफर किए? एसजीपीसी प्रधान हरजिंदर सिंह धामी जवाब दें: बलतेज पन्नू
2 days agoयुवाओं से अपील, नशे की चपेट में आने की आशंका वाले दोस्तों का साथ न छोड़ें: डॉ. बलजीत कौर
2 days agoहमारी सरकार शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह के सपनों को साकार करने के लिए काम कर रही है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
2 days agoश्री अकाल तख्त साहिब हमारे सभी के लिए सर्वोच्च हैं; श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पवित्रता की रक्षा के लिए सख्त से सख्त कानून सुनिश्चित किया जाएगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
3 days agoक्लास बंद, एग्जाम रद्द, FIR दर्ज… जानें LPU जालंधर में पिछले 24 घंटे में क्या-क्या हुआ और आज कैसे हैं हालात?
3 days agoLPU में देर शाम फिर बवाल, हिंसक भिड़ंत के बाद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की गाड़ियां फूंकीं, क्या बोले डीन?
4 days agoमुख्यमंत्री भगवंत मान ने ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट, 2026’ पर 7 सदस्यीय कोऑर्डिनेशन कमेटी की बुलाई मीटिंग
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines