Punjab CM Bhagwant Mann Rakshabandhan Gift: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रक्षाबंधन के पहले ही राज्य की महिलाओं को खास तोहफा दिया है। दरअसल, सीएम भगवंत मान ने शनिवार को पंजाब आंगनवाड़ी में 3000 नये पद सृजित करने और उसके लिए महिलाओं भर्ती के नए रास्ते खोलने की घोषणा की। सीएम मान ने इस बात की घोषणा रक्षाबंधन त्योहार को लेकर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह को संबोधित करते हुए की है।
महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा
इस दौरान सीएम मान ने कहा कि राज्य सरकार ने इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है और बहुत जल्द ही इन पदों के लिए भर्ती शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यह महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खोलकर उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में एक खास कदम है। सीएम भगवंत मान ने आगे कहा कि राज्य सरकार आशा वर्करों की जायज मांगों पर भी विचार कर रही है। सीएम मान ने कहा कि राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए ठोस प्रयास कर रही है। इसके के लिए राज्य के 6 जिलों में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के रूप में महिला अधिकारी कार्यरत हैं, इसके अलावा 8 जिलों में महिला उपायुक्त हैं। सीएम मान ने कहा कि पंजाब में लड़कियों के कल्याण के लिए राज्य सरकार द्वारा लगातार काम जारी हैं।
यह भी पढ़ें: मान सरकार का बड़ा फैसला- रक्षाबंधन वाले दिन भी खुले रहेंगे सेवा केंद्र, किया गया ये बदलाव
फायर फाइटिंग स्टाफ में महिलाओं की भर्ती
सीएम मान ने आगे कहा कि पंजाब के फायर फाइटिंग स्टाफ में महिलाओं की भर्ती के लिए शारीरिक मापदंड बदलने के लिए नियमों में जरूरी संशोधन किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में से किसी ने भी इन नियमों को बदलने की जहमत नहीं उठाई क्योंकि उन्हें लोगों और उनकी समस्याओं की कोई की जरा भई परवाह नहीं थी। सीएम मान ने घोषणा की कि पंजाब देश का पहला राज्य होगा जो फायर फाइटिंग स्टाफ में लड़कियों की भर्ती करेगा।
बेहतर भविष्य की तलाश
सीएम मान युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वह बेहतर भविष्य की तलाश में विदेश न जाएं, बल्कि यहां कड़ी मेहनत करें और जीवन में आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कड़ी मेहनत कर रही है कि अधिक से अधिक युवा जीवन में आगे बढ़ने के लिए सशक्त हों। सीएम भगवंत मान ने कहा कि राज्य में रिवर्स माइग्रेशन देखा जाएगा, जिसके लिए उनकी सरकार लगातार काम कर रह है।
संबंधित खबरें
पाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
4 hrs agoतेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि… पंजाब-चंडीगढ़ में IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी
7 hrs agoएक्टिविस्ट झोटा के हत्यारे के घर पर चला बुलडोजर, भीड़ ने फूंकी दुकान; VIDEO
1 day agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
1 day agoएंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या का NHRC ने लिया संज्ञान
1 day agoएंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की पंजाब में हत्या, VIDEO भी आया सामने
2 days agoमुख्यमंत मान बोले- साढ़े चार साल में जीता पंजाब के लोगों का दिल
3 days agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
3 days agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
3 days agoCBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines