बठिंडा में ‘विकास क्रांति’ के युग का आगाज; CM भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने दिए 1125 करोड़ के प्रोजेक्ट

Bathinda Development Projects Launched: लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों के चलते बठिंडा लोकसभा क्षेत्र को विकास कार्यों और प्रोजेक्टों की सौगात दी गई है, जानिए हलके को क्या-क्या मिला?

Punjab CM Bhagwant Mann, Delhi CM Arvind Kejriwal

Punjab CM Bhagwant Mann, Delhi CM Arvind Kejriwal

विज्ञापन

Punjab CM Launched Projects For Bathinda: पंजाब के बठिंडा संसदीय हलके के विकास को बढ़ावा देने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने 1125 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट लॉन्च किए। कुछ प्रोजेक्टों की शुरुआत की और कुछ नये प्रोजेक्टों का ऐलान किया, जिससे बठिंडा में ‘विकास क्रांति’ के नये युग का आग़ाज़ हुआ। मुख्यमंत्री और दिल्ली के मुख्यमंत्री ने बठिंडा में 100 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले नये अत्याधुनिक बस स्टैंड का नींव पत्थर रखा। मुल्तानिया और जनता नगर में 88.94 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले रेलवे ओवर ब्रिज और अमरपुरा बस्ती में 49.15 करोड़ रुपये के रेलवे ओवर ब्रिज का ऐलान किया।

 

विज्ञापन

इन इलाकों में विकास कार्यों की शुरुआत की गई

ट्रैफ़िक व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए 94.11 करोड़ रुपये के रिंग रोड के निर्माण कार्य की शुरुआत की। 12.78 करोड़ रुपये से पुनर्निमित होने वाली मलोट-बादल रोड का नींव पत्थर भी रखा। उन्होंने बठिंडा निवासियों को 27.15 करोड़ रुपये के बहुउद्देशीय ऑडिटोरियम की सौग़ात दी। बठिंडा के सिविल अस्पताल में 15.61 करोड़ रुपये में बनने वाली 50 बिस्तरों वाली क्रिटीकल केयर यूनिट (CCU) के निर्माण कार्य की शुरुआत की। भू-जल संरक्षण विभाग द्वारा 6.87 करोड़ रुपये में किए जाने वाले विकास कार्यों का नींव पत्थर रखा। गोन्याना मंडी में 2.99 करोड़ रुपये में बनने वाली सब-तहसील की इमारत का निर्माण कार्य शुरू किया। तलवंडी साबो और रामा में वाटर सप्लाई और सीवरेज के 20.07 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट भी तोहफ़े में दिए।

विज्ञापन

इन इलाकों को कई प्रोजेक्ट मुख्यमंत्री ने दिए

तलवंडी साबो को 6.62 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 30 बिस्तरों वाले जच्चा-बच्चा अस्पताल की सौग़ात मिली। उन्होंने सब-डिविज़न तलवंडी साबो की नई इमारत बनाने के लिए 5.98 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट भी लॉन्च किया। मोड़ में 23.91 करोड़ रुपये में बनने वाले सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का नींव पत्थर रखा। 2.30 करोड़ रुपये में बनने वाली सब-तहसील बालियांवाली की इमारत का निर्माण कार्य शुरू किया। नथाना को 29.09 करोड़ रुपये की लागत के साथ बनने वाले वाटर सप्लाई और सीवरेज प्रोजेक्ट की सौग़ात दी। सब-तहसील नथाना की 2.76 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इमारत का नींव पत्थर रखा। आलू के भंडारण के लिए 14.96 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट का ऐलान किया। रामपुरा फूल में उपमंडल दफ़्तर की 7.51 करोड़ रुपये में बनने वाली नई इमारत का नींव पत्थर रखा।

विज्ञापन

कई विकास कार्यों का नींव पत्थर भी रखा गया

बोरोवाल में 25.69 करोड़ रुपये के रोज़गार उत्पत्ति, कौशल विकास और प्रशिक्षण विभाग का सी-पाइट प्रोजेक्ट लॉन्च किया। 4.26 करोड़ रुपये वाले बुढलाडा-सुनाम सड़क को चौड़ा करने के प्रोजेक्ट का नींव पत्थर रखा। मानसा को 6.93 करोड़ रुपये के सीनियर सिटीज़न्स कम्युनिटी सेंटर का प्रोजेक्ट दिया। युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाने के लिए ढैपई में 6.42 करोड़ रुपये की ITI का प्रोजेक्ट दिया। मानसा को पंजाब मंडी बोर्ड की तरफ से कई सड़कों की मरम्मत के लिए 2.65 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट दिया। सरदूलढ़-मानसा-रोड़ी के बीच 20.92 करोड़ रुपये में बनने वाली सड़क का नींव पत्थर रखा। जल स्रोत विभाग के लिए 39.96 करोड़ रुपये के अलग-अलग विकास कार्यों का ऐलान किया। लंबी में 0.94 करोड़ में सड़क के दोनों तरफ़ इंटरलॉकिंग टाइलें लगाने के काम का नींव पत्थर रखा। स्वास्थ्य विभाग से सम्बन्धित 0.68 करोड़ रुपये के अलग-अलग प्रोजेक्ट दिये। 573 करोड़ रुपये से राज्यभर के सीवरेज सिस्टम को अपग्रेड करने के काम की शुरुआत भी की।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ