CM Bhagwant Mann Congratulate Indian hockey Team: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को भले ही फांस जाने से मना कर दिया गया हो, लेकिन इसके बाद भी वह भारतीय हॉकी टीम को अपना स्पोर्ट दे रहे हैं। बीते दिन पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की। सीएम भगवंत मान ने भारतीय हॉकी टीम की इस जीत की बहुत सराहना की। उन्होंने कहा कि 10 खिलाड़ियों के साथ खेलने के बाद भी भारतीय टीम ने पेनल्टी शूटआउट में इंग्लैंड को हरा दिया।
मान ने भारतीय हॉकी टीम को दी बधाई
मुख्यमंत्री सीएम मान ने भारतीय हॉकी टीम को पहले जीत के लिए बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने पूरी टीम को आने वाले मैचों के लिए भी शुभकामनाएं दीं। सीएम मान ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने मैच के दौरान शानदार खेल दिखाया, खासकर शूटआउट के समय सभी की सांसे अटकी हुई थी। लेकिन भारतीय हॉकी टीम ने इंग्लैंड पर जीत दर्ज कर पेरिस ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंच गई। सीएम भगवंत मान ने कहा कि यह हर देशवासी के लिए गर्व और खुशी का पल था, क्योंकि खिलाड़ियों ने टीम को इस ऐतिहासिक जीत तक पहुंचाया।
यह भी पढ़ें: पंजाब कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, बठिंडा में पकड़ा गया नकली कीटनाशकों से भरा ट्रक
गोल्ड जीतने की उम्मीद
इसके साथ ही सीएम मान ने उम्मीद जताई कि भारतीय हॉकी टीम पेरिस ओलंपिक में देश के लिए गोल्ड जीतकर लाए और सफलता की एक नई कहानी लिखे। भगवंत सिंह मान ने दोहराया कि पूरा देश इस ऐतिहासिक पल का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेल का गौरव फिर से बहाल होने वाला है।
संबंधित खबरें
आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
19 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
1 day ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
1 day agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
2 days agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
2 days agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
2 days agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
2 days agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
3 days agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines