पंजाब कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, बठिंडा में पकड़ा गया नकली कीटनाशकों से भरा ट्रक

Punjab Agriculture Department Big Action: पंजाब के कृषि और किसान कल्याण विभाग ने बठिंडा में किसानों को कृषि इनपुट सप्लाई करने के लिए आए नकली कीटनाशकों से भरे एक पिकअप ट्रक को जब्त कर लिया है।

Punjab Agriculture Department Big Action

Punjab Agriculture Department Big Action: पंजाब की भगवंत मान सरकार सत्ता में आने के बाद से ही प्रदेश के किसानों के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। सीएम मान के निर्देशों पर राज्य में नकली खाद और कीटनाशक डीलरों के खिलाफ मुहिम जारी है। पंजाब के कृषि और किसान कल्याण विभाग ने शनिवार को बठिंडा और उसके आस-पास के जिलों के किसानों को कृषि इनपुट सप्लाई करने के लिए आए नकली कीटनाशकों से भरे एक पिकअप ट्रक को जब्त कर लिया है। इस बात की जानकारी विभाग के पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने दी है।

विज्ञापन

हरियाणा से आया नकली कीटनाशकों से भरा ट्रक

इस मामले की जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बताया कि विभाग द्वारा जब्त किया गया नकली कीटनाशकों से भरा ट्रक हरियाणा से आया था। उन्होंने बताया कि विभाग को सूचना मिली थी कि हरियाणा के कुछ लोग पंजाब के किसानों को आकर्षक दामों पर नकली कीटनाशक बेचने वाले हैं। सूचना मिलते ही कृषि विभाग बठिंडा की टीम ने कार्रवाई शुरू कर दी। बठिंडा के ब्लॉक फूल में नाका लगाया गया और चेकिंग के दौरान एक पिकअप ट्रक को रोका गया, जिसमें से भारी मात्रा में नकली कीटनाशक लोड था।

विज्ञापन

पिकअप ट्रक से विभाग किया ये सब बरामद

मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बताया कि विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, इस पिकअप ट्रक से करीब 4.48 क्विंटल पाउडर और 34 लीटर विभिन्न कीटनाशक जब्त किए गए हैं, जिनमें 400 किलो कार्टैप हाइड्रोक्लोराइड, 20 किलो रूट टेक, 12 लीटर पैराक्वेट डाइक्लोराइड, 20 किलो एक्सीफेट, 4 लीटर एज़ोक्सीस्ट्रोबिन + टेबुकोनाज़ोल, 18 लीटर टाइगर (बायो प्लांट प्रोटेक्शन), 5 किलो थियामेथोक्सम और 3 किलो इमामेक्टिन बेंजोएट जैसे कीटनाशक बरामद किए गए हैं। इसके अलावा, इस नकली कीटनाशकों के स्टॉक में जसवंत रसायन, कोरोमंडल और गुजरात पेस्टिसाइड्स भी मौजूद थे, जिन्हें पंजाब राज्य में कीटनाशक बेचने की इजाजत नहीं है।

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ