चंडीगढ़: पंजाब के विकास की दिशा में कार्यरत प्रदेश की भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले का सीधा-सीधा लाभ ग्रामीण विकास के लिए सोचने वाली पंचायतों को मिलेगा। दरअसल, सूबे के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ऐलान किया है कि सर्वसम्मति से चुने जाने वाली पंचायतों को मुख्यमंत्री पिंड एकता सम्मान के तहत 5 लाख रुपए की विशेष ग्रांट दी जाएगी।
-
चुनाव आयोग की घोषणा के मुताबिक 31 दिसंबर को होना है राज्य की 13 हजार से ज्यादा ग्राम पंचायतों में पंच-सरपंच पद के लिए मतदान
-
प्रदेश की सरकार ने किया मुख्यमंत्री पिंड एकता सम्मान के नाम से एक योजना का ऐलान, सर्वसम्मति से चुनी गई पंचायत को दी जाएगी 5 लाख की विशेष ग्रांट
गौरतलब है कि चुनाव आयोग की तरफ से 11 अगस्त को ही पंजाब राज्य की 13 हजार से ज्यादा ग्राम पंचायतों के चुनाव का ऐलान किया है। पंचायत चुनाव को लेकर चुनाव आयोग के नोटिफिकेशन के अनुसार 25 नवंबर को प्रदेश में पंचायत समितियों के लिए तो 31 दिसंबर को ग्राम पंचायतों के लिए मतदान होगा।
अब इसी संबंध में प्रदेश की जनता को आपसी भाईचारे का संदेश देते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मुख्यमंत्री पिंड एकता सम्मान के नाम से एक योजना का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि गांव के विकास के लिए चुने जा रहे पंचों और सरपंचों को कभी भी राजनीति के रंग में नहीं रंगना चाहिए। गांवों को भाइचारक सांझ के लिए जाना जाता है, ऐसे में गांव के मुखिया के रूप में एक सरपंच को सभी के सुख-दुख का साथी बनना चाहिए।
यह भी पढ़ें: बिल अपलोड करने पर मिलेगा इनाम, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जारी किया ‘मेरा बिल ऐप’
भगवंत सिंह मान ने कहा, ‘मैं सभी गांवों से अपील करता हूं कि आने वाले पंचायती चुनाव में राजनैतिक विभिन्नताओं को भुलाकर सर्वसम्मति से सरपंच-पंच चुनें, जिससे गांवों की भाईचारा सांझ की जड़ें और मजबूत हो सकें। पूरी उम्मीद है कि अधिक से अधिक गांव सरकार के इस फैसले को लागू करेंगे और किसी राजनैतिक पार्टी की जगह गांव के सरपंच का चयन करके अपने गांवों को विकास की राह की तरफ लेकर जाएंगे’। इस अपील के साथ मुख्यमंत्री ने ऐलान किया है कि राज्य में सर्वसम्मति से चुने जाने वाली पंचायतों को मुख्यमंत्री पिंड एकता सम्मान के अंतर्गत पंजाब सरकार की तरफ से 5 लाख रुपए की विशेष ग्रांट देने की बात कही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस फैसले से सर्वसम्मति से पंचायत चुनने का रुझान और बढ़ेगा जिससे गांवों में राजनीतिक तौर पर पैदा होते मतभेद दूर होंगे।
संबंधित खबरें
दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
1 day agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
1 day agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
1 day agoपंजाब विधानसभा पहुंचे स्कूली छात्र, CM भगवंत मान ने दिया सफलता का मंत्र
1 day agoपंजाब में 2027 चुनाव से पहले सियासी घमासान
1 day agoपंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप, मोहाली में होंगे फाइनल मुकाबले
3 days agoभगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका, 50000 का लगा जुर्माना; AAP का दावा
3 days agoपरविंदर सिंह झोटा मर्डर केस में CBI का बड़ा एक्शन, रात में थाने पहुंची टीम
3 days agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
4 days agoराम मंदिर चंदा चोरी पर अमन अरोड़ा ने सख्त कार्रवाई की मांग की
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines