CM Mann On Vinesh Phogat Retirement: पेरिस ओलंपिक में भारत को विनेश फोगाट के डिसक्वालीफाई होने के बाद एक बड़ा झटका लगा था। अब उसके अगले ही दिन विनेश फोगाट ने संन्यास का ऐलान कर दिया, जिससे हर कोई हैरान है। विनेश फोगाट के फैसले पर लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। उन्होंने कहा कि वो चैंपियन है और रहेगी। इसी कड़ी में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बयान दिया है। सीएम मान ने कहा कि कल मैं उनके घर भी गया था। बहुत ही दुख की बात है कि गोल्ड मेडल छीन लिया गया, जिसकी तरफ हाथ बढ़ गया था। उनके ताऊ ने बताया कि वजन तो पहले भी कर सकते थे, बाल भी काट सकते थे, लेकिन किसी ने इस बात पर ध्यान नहीं दिया।
ओवरवेट होने के कारण किया गया था अयोग्य घोषित
आपको बता दें, पहली बार महिला कुश्ती के फाइनल में पहुंची विनेश फोगाट से भारत को गोल्ड मेडल की आस थी, लेकिन, फाइनल मैच के दिन उनको ओवरवेट होने की वजह से अयोग्य घोषित कर दिया गया। इस फैसले ने न सिर्फ विनेश से मेडल छीना बल्कि विनेश की हिम्मत भी तोड़ दी। 2001 से कुश्ती लड़ रही विनेश ने आखिरकार 2024 में खेल को अलविदा कह दिया। विनेश फोगाट ने गुरुवार को सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर सुबह-सुबह एक पोस्ट में यह घोषणा की. विनेश ने एक्स पर पोस्ट किया, कुश्ती जीत गई, मैं हार गई, माफ करना आपका सपना मेरी हिम्मत सब टूट चुके, ज़्यादा ताकत अब नहीं रही। अलविदा कुश्ती 2001-2024। आप सबकी हमेशा ऋणी रहूंगी, माफी।
गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री मान ने कहा कि यह बहुत दुखदायक है कि ओलंपिक का एक गोल्ड मेडल जो हमारे हाथ में आ गया था, उसे मानो छीन लिया गया। कल मैं फोगाट के घर गया था। मान ने इस पर दुख व्यक्त किया है और कहा की यह देश को दुखी करने वाला पल है। पंजाब मुख्यमंत्री ने कहा, पता नहीं वहां मौजूद कोच और फिजियोथेरेपिस्ट ने क्या किया है। बात सिर्फ 100 ग्राम वजन की ही थी। उसके बाल भी काटे जा सकते थे। 200 ग्राम के तो उसके बाल ही थे। सीएम मान इस फैसले के बाद विनेश के ताऊ महावीर फोगाट से बातें की। मान ने कहा कि उन्हें कोच महावीर ने एक बात बताई कि अगर वे पहले ही वेट कर लेते तो शायद इसे कवर किया जा सकता था। प्लेयर्स के पास वजन तौलने की मशीनें होती हैं। ये गलतियां इतने हाई लेवल पर कैसे हो सकती हैं।
ये भी पढ़ें- पंजाब CM मान ने पूरा किया एक और वादा, अब दिल्ली एयरपोर्ट पर पंजाबियों को मिलेगी खास सुविधा
संबंधित खबरें
आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
16 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
22 hrs agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
1 day ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
1 day agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
1 day agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
2 days agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
2 days agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
2 days agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
2 days agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines