पंजाब CM मान ने पूरा किया एक और वादा, अब दिल्ली एयरपोर्ट पर पंजाबियों को मिलेगी खास सुविधा

Punjab CM Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जनता से किया अपना एक और वादा पूरा किया है। उन्होंने दिल्ली एयरपोर्ट पर पंजाबियों की सुविधा के लिए हेल्प सेंटर बनवाया है।

Punjab CM Bhagwant Mann

Punjab CM Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार ने जनता से किया अपना एक और वादा पूरा किया है। विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब की जनता से वादा किया था कि दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर NRI पंजाबियों की सुविधा के लिए हेल्प सेंटर बनाया जाएगा। आज सीएम मान ने अपना यह वादा पूरा कर दिया है। पंजाब सरकार द्वारा बनाया गया ये हेल्प सेंटर 24X7 लोगों के मदद के लिए काम करेगा। सीएम मान ने गुरुवार को इस हेल्प सेंटर का उद्घाटन किया।

विज्ञापन

पंजाब हेल्प सेंटर की शुरुआत

इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बने इस हेल्प सेंटर से विदेश आने-जाने वाले पंजाबियों को फ्लाइट, कनेक्टिंग फ्लाइट, टैक्सी सर्विस, सामान खोने और एयरपोर्ट पर सभी तरह की मदद मिलेगी। इसके अलावा इस हेल्प सेंटर से इमरजेंसी में पैसेंजर्स और उनके रिश्तेदारों को पंजाब भवन में रूम भी मुहैया करवाया जा सकता है। इस हेल्प सेंटर में पंजाब के लोगों को पंजाबी, हिंदी और इंग्लिश भाषाओं में मदद मिलेगी। इससे लोगों को भाषा को लेकर किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी।

विज्ञापन

हेल्प सेंटर का नंबर

पंजाब की मान सरकार द्वारा बनाए गए इस हेल्प सेंटर से मदद लेने का तरीका भी काफी आसान है। दरअसल, सरकार ने इसके लिए हेल्प सेंटर का एक नंबर जारी किया है। जिस पर कॉल करके व्यक्ति हेल्प सेंटर से अपनी जरुरत के अनुसार सुविधाओं का लाभ ले सकता है। इस हेल्प सेंटर का नंबर 011-61232182 है, जिस पर पंजाब के लोग कॉल करके मदद ले सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ