---विज्ञापन---

पंजाब angle-right

Independence Day 2024: CM भगवंत मान ने फहराया तिरंगा; कहा- आजादी के लिए पंजाबियों ने 80% बलिदान दिया

CM Bhagwant Singh Mann Hoisted The Tricolor: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार को जालंधर में भारतीय ध्वज फहराया और राष्ट्र की स्वतंत्रता, लचीलापन और स्थायी भावना के 78 साल पूरे होने का जश्न मनाया।

---विज्ञापन---

CM Bhagwant Singh Mann Hoisted The Tricolor: जालंधर के गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने तिरंगा फहराया। जिसके बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। सीएम ने कहा आजादी के लिए पंजाबियों ने कुर्बानियां दी है। 10 लाख के करीब पंजाबियों ने आजादी दिलवाई। आजादी के लिए अपने हीरे लुटाए हैं। उन्होंने कहा पंजाब में पानी खत्म हो रहा है। पंजाब नाम सूबे का पानी पर लेकिन पानी के लिए संकट में है। अब पानी के लिए भी मुहिम चलाई गई है। नहरे बनाई जा रही है। खेतों में नहरों का पानी भेजा जा रह है।

206 मेगावाट का डैम बनाया जा रहा है

उन्होंने कहा कि मालवा नहर जो एक प्रोजेक्ट बनाया गया है। मालवा नहर हरिके पतन से निकलेगी और कंग कनाल जो राजस्थान जाती है बॉर्डर तक जाएगी। जो मालवे की लाइफलाइन बनकर पानी भेजेगी। 206 मेगावाट का डैम बनाया जा रहा जो अक्टूबर में तैयार हो जाएगा। रावी नदी जिसका पानी पाकिस्तान चले जाता था उसे रोक कर एक डैम बनाया जा रहा है। जिससे बिजली पैदा होगी और दोआबा बिस्त नहर 24 घंटे 12 महीने चलेगी।

---विज्ञापन---

हॉकी खिलाड़ियों को मिलेगा सम्मानित

उन्होंने कहा कि ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली हॉकी टीम में 10 खिलाड़ी पंजाब के थे। जल्द इन खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। सीएम मान ने कहा कि ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली हॉकी टीम को बधाई दी है। उन्होंने बताया कि 19 खिलाड़ी खेलने गए थे, उसमें 10 पंजाब के थे। वह सारे जालंधर एरिया के थे। उन्होंने कहा कि जल्द ही इन खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। 28 अगस्त को संगरूर से खेडा वतन पंजाब दियां का आगाज होगा। आपको बता दें, इससे पहले अमृतसर में वाघा बॉर्डर पर तिरंगा फहराया गया। बॉर्डर रेंज डीआईजी एसएस चंदेल ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर मिठाई भी बांटी गई।

---विज्ञापन---

शहीदों के परिवार को किया सम्मानित

सीएम मान की ओर से स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों, बहादुर सैनिक व शहीदों के परिवारों को सम्मानित किया गया। उनके साथ पंजाब के चीफ सेक्रेटरी अनुराग वर्मा व डीजीपी गौरव यादव भी मौजूद हैं। वहीं, बच्चों द्वारा गिर रहे जलस्तर को बचाने का संदेश देते हुए एक पीटी शो आयोजित किया गया। अब झांकियां निकाली जा रही हैं। पहली बार राज्य स्तरीय समागम में सीमा सुरक्षा बल की झांकी भी शामिल की गई है।

ये भी पढ़ें-  आतंकियों के खिलाफ एक्शन में कैसे शहीद हो गए थे कर्नल मनप्रीत सिंह? सरकार ने कीर्ति चक्र से नवाजा

First published on: Aug 15, 2024 11:15 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola