Punjab car Accident collided police barricade: पंजाब के जालंधर में एक तेज रफ्तार कार ड्राइवर का एक्सीडेंट हो गया है। कार का एक्सीडेंट इतना भीषण था कि रोड के बीचो-बीच लगे डिवाइडर को तोड़कर रोड पार कर रहे राहगीर के ऊपर पलट गई। जिसके चलते उसे गंभीर चोटें आई हैं। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और आरोपी ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है और घायल शख्स को निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करा दिया है।
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस
जानकारी के अनुसार, जालंधर के जंडू सिंघा से रामा मंडी की तरफ आ रही तेज रफ्तार कार रोड के बीचो-बीच लगे डिवाइडर को तोड़ती हुई वहां से गुजर रहे राहगीर के ऊपर पलट गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे में शख्स बुरी तरह घायल हो गया है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही नगंल शामा की पुलिस मौके पर पहुंच गई और कार चालक को हिरासत में लिया और गंभीर रूप से घायल शख्स को रामा मंडी के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है। चश्मदीदों के अनुसार, कार काफी रफ्तार पर थी और एकदम से डिवाइडर से टकराती हुई पलट गई। शुक्र है कि उस समय ज्यादा भीड़ नहीं थी नहीं वरना बड़ा हादसा भी हो सकता था।
ये भी पढ़ें: एक मां की हैवानियत! दिमागी रूप से बीमार बेटे को दी खौफनाक सजा, पेड़ से बांधा और भूखा-प्यासा रखा
ये भी पढ़ें: संगरूर में टैंकर-ट्राले की टक्कर, दोनों की बीच में फंसी कार, 6 लोगों की मौके पर मौत
मिली जानकारी के मुताबिक, लोगों ने बताया कि ऐसा लगता है कि ड्राइवर ने नशा किया हुआ था और उससे कार संभल नहीं पाई। इस हादसे में एकता नगर के रहने वाले वरिंदर कुमार को गहरी चोट आई है, जिसकी हालत इस समय काफी सीरियस बताई जा रहे हैं। बता दें कि यह घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। वहीं, इलाका निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि रोड के बीच पुलिस द्वारा लगाए गए बेरीगैड गलत है क्योंकि इससे कई बार हादसे होते-होते बचे हैं। इस बारे में कई बार पुलिस प्रशासन को जानकारी भी दी गई कि इन डिवाइडरों को रोड के बीच से हटा दिया जाए। लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई।
संबंधित खबरें
पंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप, मोहाली में होंगे फाइनल मुकाबले
1 day agoभगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका, 50000 का लगा जुर्माना; AAP का दावा
1 day agoपरविंदर सिंह झोटा मर्डर केस में CBI का बड़ा एक्शन, रात में थाने पहुंची टीम
1 day agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
1 day agoराम मंदिर चंदा चोरी पर अमन अरोड़ा ने सख्त कार्रवाई की मांग की
2 days agoस्कूल में चपरासी ने 16 साल की छात्रा को पीछे से दबोचा, जबरन किया किस
2 days agoभगवंत मान ने पेरिस में मार्कफेड स्टॉल खोला, लॉन्च किए छोले-राजमा
3 days agoपंजाब में 154 नए आम आदमी क्लीनिक शुरू, अब राज्य में 1,244 क्लीनिक
5 days agoसर्वे में AAP को 82 सीटों तक का अनुमान, भगवंत मान मुख्यमंत्री की पहली पसंद
5 days agoदिल्ली दंगा: पूर्व AAP पार्षद ताहिर हुसैन को कोर्ट ने सुनाई 2 साल की जेल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines