एक मां की हैवानियत! दिमागी रूप से बीमार बेटे को दी खौफनाक सजा, पेड़ से बांधा और भूखा-प्यासा रखा

Mother Gave Cruel Punishment Child: विक्की की मां ने उसे बहुत पीटा था और उसे पेड़ से बांध दिया था और कई दिनों तक खाना-पीना नहीं दिया था।

image - 2023-11-02T155114.819

Mother Gave Cruel Punishment Child: पंजाब के संगरूर से मां- बेटे के अनमोल रिश्ते को तार- तार कर देने वाला सामने आया है। एक 12 साल के बच्चे को उसकी मां ने गलती पर सजा देते हुए उसे पेड़ से बांध दिया और कई दिनों तक उसे भूखा- प्यासा रखा। बच्चे की दुर्दशा को देखते हुए एक व्यक्ति ने बच्चे का वीडियो बनाकर ‘मानवता दी सेवा’ सोसायटी को भेज दिया। ‘मानवता दी सेवा’ सोसायटी के लोग मौके पर पहुंचे और बच्चे को अपने साथ ले गए।

विज्ञापन

4 साल पहले हुई थी पिता की मौत

ये घटना संगरूर जिले के दिड़बा विधानसभा क्षेत्र के उभा गांव की है। पीड़ित बच्चे की पहचान विक्की सिंह के रूप में हुई है, जो मानसिक रूप से विक्षिप्त है। विक्की सिंह आम बच्चों की तरह होशियार और तेज नहीं हैं। जानकारी के अनुसार, विक्की के माता-पिता दोनों ही नशे के आदी थे। नशे की वजह से 4 साल पहले विक्की के पिता की मौत हो गई थी। परिवार में बची उसकी मां हमेशा नशे में ही रहती थी। बताया जा रहा है कि विक्की की मां अक्सर नशे की हालत में उसे मारा-पीटा करती थी। जिसकी वजह से विक्की की मानसिक सेहत खराब हो गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

दशहरे के दिन मां की मौत

लोगों ने बताया कि दशहरे के दिन नशे की वजह से विक्की की मां की भी मौत हो गई। मौत के कुछ दिनों पहले विक्की की मां ने उसे बहुत पीटा था और उसे पेड़ से बांध दिया था और कई दिनों तक खाना-पीना नहीं दिया था। पेड़ से बंधे बच्चे की दयनीय स्थिति को देखकर बदल के पड़ोसी ने उसका वीडियो बनाया और ‘मानवता दी सेवा’ सोसायटी को भेज दिया। फिलहाल बच्चा सोसायटी के पास ही है और उसका लुधियाना में इलाज चल रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ