पंजाब कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल का दावा, बोले- पिछली बार के मुकाबले बढ़ा है AAP का ग्राफ

Punjab Cabinet Minister Kuldeep Singh Dhaliwal: पंजाब के कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल दरबार साहिब के दर पहुंचे। यहां दरबार साहिब में माथा टेकने के बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पिछली बार के मुकाबले लोकसभा चुनाव में AAP का ग्राफ बढ़ा है।

Punjab Cabinet Minister Kuldeep Singh Dhaliwal
विज्ञापन

Punjab Cabinet Minister Kuldeep Singh Dhaliwal: पंजाब में लोकसभा चुनाव के नतीजों को लेकर आम आदमी पार्टी काफी निराश है। पार्टी के हाई कमान इसके पीछे का कारण पता करने का काम कर रहे हैं। ऐसे में इस बीच पंजाब के कैबिनेट मंत्री और AAP से लोकसभा उम्मीदवार रहे कुलदीप सिंह धालीवाल दरबार साहिब के दर पहुंचे। यहां दरबार साहिब में माथा टेकने के बाद उन्होंने मीडिया से भी बात की। कुलदीप सिंह ने अपनी हार को स्वीकार करते हुए कहा कि उन्हें जनता के फैसले को मंजूर है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पिछली बार के मुकाबले लोकसभा चुनाव में AAP का ग्राफ बढ़ा है।

Advertisment

कुलदीप सिंह ने स्वीकार की हार 

मीडिया से बात करते हुए कुलदीप सिंह ने कहा कि वह हमेशा गुरुनगरी की जनता से किए गए वादों को पूरा करने के लिए खरे उतरेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि गुरुनगरी को मॉडल शहर बनाने के लिए उन्हें जो करना पड़े वह करेंगे, चाहे उन्हें पंजाब सरकार के पास जाना पड़े या फिर केंद्र सरकार के पास जाना पड़े, वह जाएंगे। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान शहर के कई ऐसे मुद्दे उनके सामने आए, जिन्हें वह प्राथमिकता के आधार पर हल करेंगे। इसके साथ ही कुलदीप सिंह ने अपनी हार स्वीकार करते हुए कहा कि जनता के हर फैसले वह स्वीकार करते हैं।

नई पॉलिसी पर करेंगे सीएम मान से बात

कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह ने आगे कहा कि वह जल्द ही सीएम भगवंत मान से बात करके मॉडल शहर की नई पॉलिसी बनाने पर बात करेंगे। नई पॉलिसी के तहत काम करके गुरुनगरी को और सुंदर बनाया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि साल 2019 के लोकसभा चुनाव के मुकाबले साल 2024 में पार्टी का ग्राफ काफी बढ़ा है।

विज्ञापन

Tags:

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ