Punjab Cabinet Minister Dr. Baljit Kaur: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान प्रदेश के विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं। सीएम मान का मानना है कि किसी भी प्रदेश के विकास के लिए महिलाओं के सहयोग के बिना नहीं किया जा सकता है। इसके लिए प्रदेश में मान सरकार द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 जैसे महिला आरक्षण दिए जा रहे हैं। हाल ही में प्रदेश की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर होटल शिवालिक व्यू में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुई। इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर खुलकर बात की।
पंजाब में जेंडर बजट लागू
इस मौके पर मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि पंजाब की भगवंत मान सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में लगातार काम कर रही है। इसी मुहिम के तहत पंजाब सरकार ने जेंडर बजट लागू किया है। मंत्री ने बताया कि राज्य में पहली बार जेंडर आधारित असमानता को खत्म करने और संसाधनों के समान वितरण के लिए जेंडर बजट पेश किया गया। कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बहुत कम है।
हर क्षेत्र में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान
मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने आगे कहा कि जब भी महिलाओं को मौका मिला है, उन्होंने हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, चाहे वह खेल हो, शिक्षा हो, स्वास्थ्य सेवाएं हों, पुलिस हो या फिर सेना हो। महिलाएं हमेशा अपने अधिकारों के लिए लड़ती रही हैं। अब पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण का अधिकार है, वहीं संसद में भी एक तिहाई सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित करने का कानून लागू किया गया है।