हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Punjab: गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक इलाके में ब्लास्ट, खालिस्तानी आतंकी पासियां ने ली धमाके की जिम्मेदारी

Gurdaspur Blast: पंजाब के गुरदासपुर में धमाका हुआ है। ये धमाका गुरदासपुर के अंतर्गत आने वाले डेरा बाबा नानक के गांव रायमल में हुआ है।

विज्ञापन

Blast in Dera Baba Nanak Gurdaspur: पंजाब के गुरदासपुर में धमाका हुआ है। इस बार ये धमाका किसी पुलिस चौकी में नहीं बल्कि एक पुलिसकर्मी के घर के करीब किया गया है। ये एक लो-इंटेंसिटी धमाका है। ये पहली बार है जब पुलिस थानों को छोड़ पुलिसकर्मियों के घर को निशाना बनाने का प्रयास किया गया है। एसएसपी बटाला सुहेल कासिम मीर ने बताया कि ये एक लो-इंटेंसिटी धमाका था। धमाके की जांच की जा रही है।

जांच में जुटी पंजाब पुलिस

जानकारी के मुताबिक, पंजाब के गुरदासपुर जिले में एक पुलिसकर्मी के घर के बाहर सोमवार रात धमाका हुआ। ये धमाका बटाला के डेरा बाबा नानक के गांव रायमल में किया गया। धमाके में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पंजाब पुलिस आपसी रंजिश और आतंकी-गैंगस्टर हमले के एंगल से पूरे मामले की जांच कर रही है। लेकिन, अभी तक कोई ठोस सबूत पुलिस के हाथ नहीं लगा है। पंजाब में कई जिलों में पुलिस चौकियों पर आए दिन ग्रेनेड से हमला और ब्लास्ट की खबरें सामने आ रही हैं।

खालिस्तानी आतंकी पासियां ने ली धमाके की जिम्मेदारी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस धमाके की जिम्मेदारी आंतकी हैप्पी पासियां ने ली है। जिसमें उसका साथ शेरा मान ने दिया है। खालिस्तानी आतंकी पासियां पंजाब में अभी तक पुलिस चौकियों और थानों को निशाना बना रहा था। यह पहली बार है जब किसी पुलिसकर्मी के घर के पास धमाका किया गया है। पंजाब में इससे पहले भी कई धमाके हो चुके हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह धमाका गांव रायमल में पुलिसकर्मी जतिंदर के घर के पास किया गया।

विज्ञापन

बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़ा है पासियां

इस धमाके की जिम्मेदारी बब्बर खालसा इंटरनेशनल के आतंकी हैप्पी पासियां व उसके साथी शेरा मान ने ली है। उनकी तरफ से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया गया है, जिसमें लिखा है कि आज जो घटना गांव रायमल में जतिंदर पुलिस वाले के घर हमला हुआ है, उसकी जिम्मेदारी हैप्पी पासियां व भाई शेरा मान लेता है। दो महीने पहले इसने कुछ पुलिसकर्मियों के साथ मेरे घर जा कर मेरे परिवार के साथ बदसलूकी की थी और जबरदस्ती कैमरों का डीवीआर उतारा लिया था। पहले भी यह पुलिसकर्मी रमदास इलाके में और भी परिवारों के साथ गलत करता रहा है जो ना हमने पहले बर्दाश्त किया और ना ही अब करेंगे।

पुलिसकर्मियों को दी चेतावनी

पोस्ट में आगे कहा गया है कि जिस भी पुलिसकर्मी या पुलिस अधिकारी को ये सब करने का शौक है वे एक बार अपने परिवार की तरफ देख कर ऐसे शौक पैदा करें। हमारी तरफ से ईंट का जवाब पत्थर के साथ दिया जाएगा और जैसे पुलिस फेक एनकाउंटर करने से नहीं बाज आ रही और नाजायज परिवारों को तंग करना नहीं छोड़ रही। बहुत जल्द ही इसका जवाब एक बहुत बड़ा एक्शन करके दिया जाएगा। जिसमें पुलिस अधिकारी टारगेट होंगे। वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह।

विज्ञापन

15 दिन पहले अमृतसर में हुआ था धमाका

बता दें कि करीब 15 दिन पहले अमृतसर में हैंड ग्रेनेड हमला हुआ था। ये ग्रेनेड हमला फतेहगढ़ चूड़ियां बाईपास पुलिस चौकी पर किया गया था। पुल के ऊपर से किसी ने पुलिस चौकी में हैंड ग्रेनेड फेंक दिया था। ग्रेनेड फटने से पुलिस चौकी में हड़कंप मच गया था। हमले से दहशत में आए पुलिसकर्मी चौकी पर ताला लगाकर गायब हो गए थे।

 

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola