Punjab BJP Leader Joined Congress: पंजाब में इन दिनों लगातार राजनीतिक समीकरण बदल रहे हैं। जैसे- जैसे लोकसभा के चुनाव करीब आ रहे हैं कि पंजाब में भाजपा को एक बाद एक झटके लग रहे हैं। हाल ही में एक बार फिर से पंजाब में भाजपा को झटका लगा है। भाजपा के कई बड़े नेताओं ने बुधवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया है। कांग्रेस में शामिल होने वालों की लिस्ट में सबसे बड़ा नाम पूर्व डिप्टी स्पीकर अजाज सिंह भट्टी की बेटी जीवनजोत कौर का है।
भाजपा को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए नेता
भाजपा को छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वाले नेताओं की लिस्ट में जीवनजोत कौर के अलावा पूर्व एसएसपी राजिंदर सिंह और मोहाली के डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी जैसे बड़े नाम शामिल है। वहीं पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पार्टी में शामिल होने वाले सभी राजनेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया है। कांग्रेस का दामन थामने वाले नेताओं में भाजपा के अलावा लोक इंसाफ पार्टी के नेता भी शामिल है। पंजाब के कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग ने इन नेताओं का पार्टी में स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि आने वाले चुनाव में वो बेहरत प्रदर्शन करेंगे। इसके साथ उन्होंने इन नेताओं पर पूरा भरोसा भी जताया है।
यह भी पढ़ें: पंजाब के जालंधर में डबल मर्डर, मां-बेटी को घर में घुसकर मारी गोलियां, लाशों पर पेट्रोल छिड़क आग लगाई
पंजाब में भाजपा नेताओं की सुरक्षा में कटौती
बता दें कि, कुछ दिनों पहले ही पंजाब के 40 से अधिक भाजपा नेताओं की सुरक्षा में कटौती की गई थी। इसके तहत केंद्रीय सरकार ने इन नेताओं की सुरक्षा को Y कैटेगरी से X कैटेगरी में बदल दिया है। इनमे वो नेता भी शामिल है जो पिछले साल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए थे। इस लिस्ट में शामिल नेताओं के नाम का खुलासा नहीं हो पाया है।
संबंधित खबरें
पंजाब में ₹20.64 करोड़ की दवाएं जब्त, 520 केमिस्टों के लाइसेंस सस्पेंड
7 hrs agoपंजाब को मिलेगी निर्बाध बिजली और कोयले की आपूर्ति: मुख्यमंत्री भगवंत मान
7 hrs agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
1 day agoतेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि… पंजाब-चंडीगढ़ में IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी
1 day agoएक्टिविस्ट झोटा के हत्यारे के घर पर चला बुलडोजर, भीड़ ने फूंकी दुकान; VIDEO
2 days agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
2 days agoएंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या का NHRC ने लिया संज्ञान
2 days agoएंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की पंजाब में हत्या, VIDEO भी आया सामने
3 days agoमुख्यमंत मान बोले- साढ़े चार साल में जीता पंजाब के लोगों का दिल
4 days agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines