Sunil Jakhar Resign: कांग्रेस से बीजेपी में आए पंजाब के वरिष्ठ नेता सुनील जाखड़ ने बीजेपी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। पंचायत चुनावों से पहले जाखड़ का इस्तीफा बीजेपी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। हालांकि पार्टी ने जाखड़ का इस्तीफा अभी स्वीकार नहीं किया है। खबरों के मुताबिक काफी समय से सुनील जाखड़ पंजाब बीजेपी की बैठकों से भी दूरी बनाए हुए थे। लेकिन जाखड़ के इस्तीफे की खबरों के बीच उनके निजी सचिव संजीव त्रिखा ने खारिज किया है। त्रिखा का कहना है कि उन्होंने त्यागपत्र नहीं दिया है। पंजाब भाजपा के महासचिव अनिल सरीन ने भी जाखड़ के इस्तीफे की खबरों को खारिज किया है। सरीन ने कहा कि विपक्षी दलों की ओर से उनके इस्तीफे का प्रोपेगेंडा फैलाया गया है। सारी खबरें आधारहीन और गलत हैं।
सूत्रों के अनुसार सुनील जाखड़ भाजपा हाईकमान द्वारा रवनीत बिट्टू को मंत्री बनाए जाने से नाराज चल रहे हैं और उन्होंने पार्टी के कार्यक्रमों से दूरी बना ली है। जाखड़ हरियाणा में भी पार्टी के प्रचार कार्यक्रम से दूर हैं। बता दें कि पंजाब में पंचायती चुनाव शुरू हो चुके हैं। पंजाब के सियासी गलियारों में इस बात की चर्चा तो है कि सुनील जाखड़ ने इस्तीफा दे दिया है, लेकिन कोई भी इसकी पुष्टि नहीं कर रहा है। हालांकि जाखड़ के एक्स अकाउंट को देखें तो उस पर अभी भी बीजेपी पंजाब अध्यक्ष लिखा हुआ है।
ये भी पढ़ेंः NRI कोटा एक फ्रॉड है… पंजाब में AAP सरकार को लगा झटका! SC ने खारिज की याचिका
हरियाणा चुनाव के चलते इस्तीफे पर संशय
सूत्रों के मुताबिक सुनील जाखड़ ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है, लेकिन अभी तक पार्टी हाईकमान ने उनका त्यागपत्र मंजूर नहीं किया है। माना जा रहा है कि हरियाणा चुनाव के चलते बीजेपी आलाकमान ने उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है। पार्टी को हरियाणा में कांग्रेस से बड़ी चुनौती मिल रही है, लिहाजा बीजेपी किसी भी तरह का रिस्क लेने के मूड में नहीं है।
सुनील जाखड़ जाट समुदाय से आते हैं, अबोहर फाजिल्का के साथ लगे हरियाणा के इलाकों में जाखड़ परिवार का अच्छा खासा प्रभाव है।
बता दें कि एक साल पहले जाखड़ को बीजेपी ने पंजाब में अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी थी। पंजाब में 15 अक्टूबर को पंचायत चुनाव होने वाले हैं। ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक जाखड़ ने रिजाइन कर दिया है। कई सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है।
10 जुलाई के बाद किसी मीटिंग में नहीं हुए शामिल
पंचायत चुनावों के लिए हुई बीजेपी की रणनीतिक बैठक से भी जाखड़ ने दूरी बनाई हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक जाखड़ ने बतौर राज्य अध्यक्ष पार्टी की किसी भी मीटिंग में हिस्सा लेने से मना कर दिया है। 10 जुलाई के बाद से वह किसी मीटिंग में शामिल नहीं हुए हैं। साथ ही बीजेपी के सदस्यता अभियान में भी वह शामिल नहीं हो रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः Punjab कैबिनेट में बड़ा फेरबदल, 5 नए मंत्री लेंगे शपथ
लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी को पंजाब में कोई सीट नहीं मिली, जबकि जालंधर उपचुनाव में भी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। बता दें कि कांग्रेस में रहते हुए भी जाखड़ ने कई मौकों पर पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था, ऐसा ही 2019 के लोकसभा चुनाव में भी हुआ, जब अभिनेता सनी देओल ने उन्हें हरा दिया। तब भी उन्होंने पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था, लेकिन पार्टी ने स्वीकार नहीं किया था।
फेसबुक लाइव कर कांग्रेस से दिया इस्तीफा
मई 2022 में सुनील जाखड़ ने फेसबुक लाइव करते हुए कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। सितंबर 2021 में अमरिंदर सिंह की जगह चरणजीत सिंह को सीएम बनाए जाने के बाद उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी थी।
दिलचस्प बात ये है कि लुधियाना से लोकसभा चुनाव हारने के बाद भी बीजेपी ने रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजा और केंद्र सरकार में रेल राज्य मंत्री बनाया है। माना जा रहा है कि सुनील जाखड़ इसी के चलते नाराज चल रहे हैं।
संबंधित खबरें
परगट सिंह या विजय इंदर सिंगला? अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के हटने के बाद किसे मिलेगी पंजाब कांग्रेस की कमान?
12 hrs agoसचिन पायलट की एंट्री के बाद पंजाब कांग्रेस में बड़ा बदलाव, वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष का पद; जानें-नए चीफ की रेस में कौन सबसे आगे
1 day agoनशा तस्करी मामले का सच सामने लाने के लिए एसआईटी को बिक्रम सिंह मजीठिया और जगदीश भोला से आमने-सामने पूछताछ करनी चाहिए: कुलदीप सिंह धालीवाल
1 day agoएसजीपीसी सेक्रेटरी के अकाउंट से बहरीन की महिला के अकाउंट में ₹1 लाख किसने ट्रांसफर किए? एसजीपीसी प्रधान हरजिंदर सिंह धामी जवाब दें: बलतेज पन्नू
2 days agoयुवाओं से अपील, नशे की चपेट में आने की आशंका वाले दोस्तों का साथ न छोड़ें: डॉ. बलजीत कौर
2 days agoहमारी सरकार शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह के सपनों को साकार करने के लिए काम कर रही है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
2 days agoश्री अकाल तख्त साहिब हमारे सभी के लिए सर्वोच्च हैं; श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पवित्रता की रक्षा के लिए सख्त से सख्त कानून सुनिश्चित किया जाएगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
3 days agoक्लास बंद, एग्जाम रद्द, FIR दर्ज… जानें LPU जालंधर में पिछले 24 घंटे में क्या-क्या हुआ और आज कैसे हैं हालात?
4 days agoLPU में देर शाम फिर बवाल, हिंसक भिड़ंत के बाद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की गाड़ियां फूंकीं, क्या बोले डीन?
4 days agoमुख्यमंत्री भगवंत मान ने ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट, 2026’ पर 7 सदस्यीय कोऑर्डिनेशन कमेटी की बुलाई मीटिंग
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines