हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

पंजाब में 100 लाख मीट्रिक टन के पार हुई धान की खरीद; जानें कितना है सरकार का लक्ष्य

Punjab Govt Paddy Procurement: पंजाब की भगवंत मान सरकार ने धान की खरीद 100 लाख मीट्रिक टन (LMT) को पार कर लिया है।

विज्ञापन

Punjab Govt Paddy Procurement: पंजाब की भगवंत मान सरकार ने कई परेशानियों के बाद भीधान की खरीद पर एक नया मानदंड स्थापित किया है। दरअसल, पंजाब सरकार ने धान की खरीद 100 लाख मीट्रिक टन (LMT) को पार कर लिया है। पंजाब सरकार ने मौजूदा खरीद सीजन के दौरान 185 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद करने का लक्ष्य रखा है। राज्य में इस समय करीब 32 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में धान की खेती हो रही है, राष्ट्रीय खाद्य भंडार में इन धान का प्रमुख योगदान है।

किसानों को 22047 करोड़ रुपये का भुगतान

इस सीजन के दौरान RBI तरफ से KMS 2024-25 के लिए 41,378 करोड़ रुपये की कैश क्रेडिट लिमिटेड (CCL) पहले ही जारी कर दिया गया है। इस बार खुद सीएम मान राज्य में समूचे खरीद और उठान कार्यों की लगातार निगरानी कर रहे है। सीएम मान ने व्यक्तिगत रूप से यह सुनिश्चित किया कि किसानों की फसल का एक-एक दाना बिना किसी परेशानी के खरीदा और उठाया जाए। 5 नवंबर तक पंजाब की मंडियों में 110.89 लाख मीट्रिक टन धान की आवक हुई थी, जिसमें से अब तक 105.09 लाख मीट्रिक टन अनाज की खरीद की जा चुकी है। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा किसानों को 22047 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: ‘ग्लोबल टूरिज्म मैप पर चमकेगा पंजाब का नाम’ पंजाब के पर्यटन मंत्री सोंद बड़ा दावा

कहां हुई सबसे ज्यादा खरीद

पंजाब में सबसे ज्यादा पटियाला जिले में 9.42 लाख मीट्रिक टन अनाज की खरीद हुई है। इसके बाद फिरोजपुर में 8.14 लाख मीट्रिक टन, तरनतारन में 7.26 लाख मीट्रिक टन, जालंधर में 7.16 लाख मीट्रिक टन और संगरूर में 7.10 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है। इस दौरान सीएम भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार पंजाब में धान की सुचारू और परेशानी मुक्त खरीद के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola