Punjab Bhagwant Mann Government: पंजाब की भगवंत मान सरकार की तरफ से प्रदेश के अनुसूचित जातियों के विकास के लिए लगातार काम किया जा रहा है। इसके लिए मान सरकार द्वारा कई योजनाएं भी चलाई जा रही है। इन्हीं योजनाओं के तहत मान सरकार की तरफ से मलेरकोटला जिले में अनुसूचित जातियों के विकास के लिए 94.35 लाख रुपये आवंटित किए हैं। लाभार्थियों को इन पैसों का लाभ आशीर्वाद योजना के जरिए मिलेगा। इस बात की जानकारी पंजाब की सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने दी है।
मान सरकार की अनुसूचित जाति को सौगात
मंत्री बलजीत कौर के दिशा-निर्देशों के अनुसार मलेरकोटला जिले को 94.35 लाख रुपये आवंटित हुए हैं। इन पैसों का लाभ जिले के अनुसूचित जाति समूह के 185 लाभार्थियों को मिलेगा। मंत्री बलजीत कौर आगे की जानकारी देते हुए कहा कि मलेरकोटला में अनुसूचित जाति समुदाय के कल्याण के लिए मान सरकार की तरफ से आवेदन करने वाले कुल 185 लोगों को वित्तीय सहायता दी गई है। इसमें दिसंबर 2022 से 57 लोग, जनवरी 2023 से 26, फरवरी 2023 से 51 और मार्च 2023 से 51 लोग शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: Punjab: लॉरेंस बिश्नोई के वीडियो पर AAP नेता ने सुनील जाखड़ को घेरा, बोले- अब पूछो सवाल
इन लोगों को मिलेगा योजना का लाभ
बता दें कि, राज्य सरकार ने मलेरकोटला जिले के पिछड़े और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के 337 लोगों के लिए पहले ही 1.71 करोड़ रुपये अलॉट किए जा चुके हैं। मंत्री ने बताया कि इस योजना लाभ सिर्फ उन्हीं लोगों को मिल सकता है, जो पंजाब का स्थायी निवासी हो, अनुसूचित जाति, पिछड़े वर्ग या आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से हो और उनके परिवार की वार्षिक आय 32,790 रुपये से कम हो।
संबंधित खबरें
आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
20 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
1 day ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
2 days agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
2 days agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
2 days agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
2 days agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
2 days agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
3 days agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines