Punjab: लॉरेंस बिश्नोई के वीडियो पर AAP नेता ने सुनील जाखड़ को घेरा, बोले- अब पूछो सवाल

Punjab AAP Leader Neel Garg Cornered Sunil Jakhar: गुजरात जेल से सामने आए गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का वीडियो को लेकर आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता नील गर्ग ने भाजपा के पंजाब अध्यक्ष सुनील जाखड़ पर जमकर हमला बोला है।

Punjab AAP Leader Neel Garg Cornered Sunil Jakhar
विज्ञापन

Punjab AAP Leader Neel Garg Cornered Sunil Jakhar: पंजाब में आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच जुबानी जंग का सिलसिला जारी है। इस बार AAP और भाजपा गुजरात जेल से सामने आए गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का वीडियो को लेकर एक दूसरे के आमने-सामने है। इस वीडियो को लेकर आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रवक्ता नील गर्ग ने भाजपा के पंजाब अध्यक्ष सुनील जाखड़ पर जमकर हमला बोला है।

विज्ञापन

AAP नेता नील गर्ग ने सुनील जाखड़ को घेरा

AAP नेता नील गर्ग ने इस मुद्दे पर सुनील जाखड़ को घेरते हुए उन पर कई सवाल दांगे हैं। नील गर्ग ने सुनील जाखड़ ने सवाल किया कि हर मुद्दे पर पंजाब को बदनाम करने वाले जाखड़ साहब अब इस मामले पर गुजरात की भाजपा सरकार से क्या सवाल करेंगे? उन्होंने कहा कि गुजरात की जेल से ही गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई अपना नेक्सस चला रहा है। अब इस वीडियो ने यह साबित भी कर दिया है। सुनील जाखड़ अगर सच में गैंगस्टरवाद के मुद्दे पर गंभीर हैं तो उनका इन मामले पर गुजरात के मुख्यमंत्री से सवाल पूछना बहुत जरूरी है। इसके साथ ही जाखड़ को यह भी पूछना चाहिए कि गुजरात से पंजाब में भारी मात्रा में ड्रग्स की तस्करी क्यों हो रही हैं?

पंजाब को बदनाम कोशिश

AAP प्रवक्ता नील गर्ग ने कहा कि सुनील जाखड़ कभी गुंडागर्दी के नाम पर, कभी नशे के नाम पर, तो कभी कानून व्यवस्था के नाम पर हमेशा पंजाब को बदनाम कोशिश करते हैं। सुनील जाखड़ अपने बयानों से हमेशा यह बताते हैं कि पंजाब पूरे देश में सबसे खराब राज्य है। वह पंजाब को हर कदम पर बदनाम करते हैं।

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ