मुख्यमंत्री द्वारा बरनाला जिले में 2.80 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित आठ सार्वजनिक पुस्तकालय समर्पित

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बरनाला जिले में 2.80 करोड़ रुपये की लागत से आठ आधुनिक ग्रामीण पुस्तकालयों का उद्घाटन किया। इन पुस्तकालयों में कंप्यूटर, वाई-फाई, सोलर पावर और प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें उपलब्ध हैं, जो युवाओं को आत्मनिर्भर और भविष्य के लिए तैयार बनाएंगे।

Source-news24
विज्ञापन

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज बरनाला जिले में 2.80 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किए गए आठ आधुनिक सार्वजनिक पुस्तकालयों को जनता को समर्पित किया। यह कदम विशेष रूप से युवाओं में पढ़ने की आदत को प्रोत्साहित करने की दिशा में उठाया गया है। मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि भदौड़ और महल कलां विधानसभा क्षेत्रों में स्थित इन पुस्तकालयों का उद्घाटन आज किया गया। उन्होंने बताया कि शहिणा, धौला, तलवंडी, मझूके, कुत्बा, दीवाना, वजीदके कलां और ठुलीवाल गांवों में निर्मित इन आठ पुस्तकालयों पर कुल 2.80 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। प्रत्येक पुस्तकालय लगभग 35 लाख रुपये की लागत से तैयार किया गया है।

प्रत्येक पुस्तकालय पर 35 लाख रुपये का खर्च

भगवंत सिंह मान ने बताया कि ये पुस्तकालय आधुनिक बुनियादी ढांचे से युक्त हैं, जिनमें कंप्यूटर, इंटरनेट की सुविधा, उच्च गुणवत्ता वाला साहित्य और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए पुस्तकें उपलब्ध कराई गई हैं।

Advertisment

आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित पुस्तकालय

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन पुस्तकालयों ने विद्यार्थियों के सपनों को साकार करने की एक नई आशा जगाई है। अब दूरदराज़ गांवों के छात्र भी अपने गांवों में रहकर पुस्तकें पढ़कर वैश्विक ज्ञान प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि ये पुस्तकालय न केवल छात्रों के बौद्धिक स्तर को ऊंचा उठाएंगे, बल्कि उन्हें उनके लक्ष्य प्राप्त करने में भी सहायता करेंगे।

गांवों में बैठे-बैठे मिलेगा वैश्विक ज्ञान

मुख्यमंत्री ने यह भी आशा व्यक्त की कि ये ग्रामीण पुस्तकालय राज्य के विकास और समृद्धि को सुनिश्चित करने में सार्थक भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य युवाओं में पढ़ने की रुचि विकसित करना है ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और सामाजिक-आर्थिक विकास में भागीदार बनें।

विज्ञापन

शैक्षणिक विकास में पुस्तकालयों की भूमिका

भगवंत सिंह मान ने विश्वास जताया कि ये पुस्तकालय युवाओं के भविष्य को दिशा दिखाएंगे और उन्हें अधिकारी, वैज्ञानिक, डॉक्टर, टेक्नोक्रेट और अन्य उच्च पदों तक पहुँचने में सहायक सिद्ध होंगे, जिससे वे देश की सेवा कर सकें।

राज्य के विकास में निभाएंगे अहम भूमिका

मुख्यमंत्री ने बताया कि इन पुस्तकालयों को वाई-फाई, सोलर पावर, डिजिटल-एनालॉग सुविधाओं और अन्य आधुनिक संसाधनों से सुसज्जित किया गया है। इनमें समकालीन साहित्य, सिलेबस की पुस्तकें और विश्व साहित्य के चयनित ग्रंथ उपलब्ध हैं, जो एक समृद्ध अध्ययन अनुभव प्रदान करते हैं।

विज्ञापन

युवाओं को बनाएंगे आत्मनिर्भर और प्रेरित

भगवंत सिंह मान ने कहा कि ये पुस्तकालय ज्ञान और साहित्य का सच्चा खजाना हैं। यह गर्व और संतोष की बात है कि इनमें विभिन्न विषयों की बहुमूल्य पुस्तकें मौजूद हैं, जो पुस्तक प्रेमियों को आकर्षित करती हैं।

प्रशासनिक, तकनीकी और वैज्ञानिक क्षेत्रों में अवसर

मुख्यमंत्री ने बताया कि इनमें दुर्लभ पुस्तकें भी संग्रहित की गई हैं, जो पाठकों के लिए अनमोल धरोहर हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि ये पुस्तकालय विद्यार्थियों के भविष्य को उज्जवल बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि ये पुस्तकालय युवाओं को हर क्षेत्र में ऊंचाइयां छूने के काबिल बनाएंगे, ताकि विभिन्न क्षेत्रों में शीर्ष स्थानों तक पहुंचने के लिए पंजाब से हीरे पैदा हो सकें।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ