PSEB 12th Class Toppers List: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड PSEB की 12वीं कक्षा में साल 2025 में बरनाला की बेटी ने पूरे राज्य में टॉप किया था. साल 2025 के 12वी बोर्ड परीक्षा में बरनाला सर्वहितकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा हरसिरत कौर ने 500 में से 500 (100 प्रतिशत) नंबर लेकर प्रदेश, जिले व माता-पिता का नाम रोशन किया था, उनकी इस कामयाबी से न सिर्फ माता-पिता और रिश्तेदार बल्कि पूरा जिला और राज्य खुश था. अपने शहर की बेटी की इस कामयाबी की खबर पाते ही शहर के लोग व स्कूल के स्टाफ ढोल में धुन में खुशियां बना रहे थे और हरसिरत कौर और उनके माता पिता को मिठाई खिला रहे थे. इस खास मौके पर सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर विशेष तौर पर बेटी हरसीरत को आशीर्वाद देने पहुंचे थे.
यह भी पढ़ें: [OUT] PSEB 12th Toppers List 2026: पंजाब बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, जानिए कैसे चेक करें
किस स्ट्रीम से किया टॉप?
हरसीरत कौर बरनाला के कस्बा धनौला की थी. उन्होंने बरनाला के सर्वहितकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मेडिकल की स्टूडेंट थी. उन्होंने साइंस स्ट्रीम (मेडिकल) में 12वीं बोर्ड में 500 में से 500 अंक लेकर पूरे पंजाब में बरनाला का नाम चमकाया दिया था. डॉक्टर बनने का सपना देख रही हरसीरत कौर से मिलने कई लोग आए और उनकी खूब तारीफ की और उनको भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी.
पंजाब टॉपर हरसीरत ने बताया सफलता का राज
पंजाब टॉपर हरसीरत कौर ने बताया कि वह अच्छे नंबरों के साथ पास होना चाहती थी. इसके लिए उसने पहले से ही मन बना लिया था, कि वह पढ़ाई में खूब मेहनत करेंगी. हरसीरत ने मोबाइल और टेलीविजन और सोशल मीडिया से पूरी तरह दूरी बनाई थी और दिन में 12 से 16 घंटे पढ़ाई करती थी अपने डॉक्टर बनने के सपनों को पूरा करने के लिए वह पीछे नहीं हटी और लगातार मेहनत करती रही. उनका कहना है कि वह बड़ा डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करेंगी और अपने अगले मुकाम को पाने के लिए मेहनत जारी रखेंगी, ताकि वह बहुत आगे बढ़े.
यह भी पढ़ें: [OUT] PSEB Class 12th Result 2026: पंजाब बोर्ड 12वीं रिजल्ट हुआ जारी, यहां डायरेक्ट लिंक
संबंधित खबरें
OMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
1 hr agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
1 day agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
1 day agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
1 day agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
2 days agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
2 days ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
3 days agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
3 days agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
6 days agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines