Meet PSEB Topper, जिसने 12वीं के नतीजों में पूरे 500 अंक हासिल किए हैं; अब वह डॉक्टर बनने का सपना देख रही है. जानिए उसका नाम… है और वह… की रहने वाली है!

PSEB 12th Class Toppers List: बरनाला की हरसिमरत कौर ने PSEB 12वीं मेडिकल परीक्षाओं में 100% अंक हासिल करके इतिहास रच दिया. मोबाइल और टीवी से दूर रहकर, उन्होंने डॉक्टर बनने का अपना सपना पूरा करने के लिए रोज 16 घंटे पढ़ाई की. आइए जानते हैं पंजाब बोर्ड में 12वीं 2025 कक्षा में टॉप करने वाली हरसिमरत कौर के बारे में.

Punjab Board 2026

पंजाब बोर्ड की टॉपर. (Image: News24)

PSEB 12th Class Toppers List: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड PSEB की 12वीं कक्षा में साल 2025 में बरनाला की बेटी ने पूरे राज्य में टॉप किया था. साल 2025 के 12वी बोर्ड परीक्षा में बरनाला सर्वहितकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा हरसिरत कौर ने 500 में से 500 (100 प्रतिशत) नंबर लेकर प्रदेश, जिले व माता-पिता का नाम रोशन किया था, उनकी इस कामयाबी से न सिर्फ माता-पिता और रिश्तेदार बल्कि पूरा जिला और राज्य खुश था. अपने शहर की बेटी की इस कामयाबी की खबर पाते ही शहर के लोग व स्कूल के स्टाफ ढोल में धुन में खुशियां बना रहे थे और हरसिरत कौर और उनके माता पिता को मिठाई खिला रहे थे. इस खास मौके पर सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर विशेष तौर पर बेटी हरसीरत को आशीर्वाद देने पहुंचे थे.

विज्ञापन
विज्ञापन

किस स्ट्रीम से किया टॉप?

हरसीरत कौर बरनाला के कस्बा धनौला की थी. उन्होंने बरनाला के सर्वहितकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मेडिकल की स्टूडेंट थी. उन्होंने साइंस स्ट्रीम (मेडिकल) में 12वीं बोर्ड में 500 में से 500 अंक लेकर पूरे पंजाब में बरनाला का नाम चमकाया दिया था. डॉक्टर बनने का सपना देख रही हरसीरत कौर से मिलने कई लोग आए और उनकी खूब तारीफ की और उनको भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी.

पंजाब टॉपर हरसीरत ने बताया सफलता का राज

पंजाब टॉपर हरसीरत कौर ने बताया कि वह अच्छे नंबरों के साथ पास होना चाहती थी. इसके लिए उसने पहले से ही मन बना लिया था, कि वह पढ़ाई में खूब मेहनत करेंगी. हरसीरत ने मोबाइल और टेलीविजन और सोशल मीडिया से पूरी तरह दूरी बनाई थी और दिन में 12 से 16 घंटे पढ़ाई करती थी अपने डॉक्टर बनने के सपनों को पूरा करने के लिए वह पीछे नहीं हटी और लगातार मेहनत करती रही. उनका कहना है कि वह बड़ा डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करेंगी और अपने अगले मुकाम को पाने के लिए मेहनत जारी रखेंगी, ताकि वह बहुत आगे बढ़े.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ