हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Pakistani Intruder killed: पंजाब में बॉर्डर की ओर आ रहे पाकिस्तानी घुसपैठिए को BSF ने मार गिराया, हथियार बरामद

विज्ञापन

Pakistani Intruder killed: सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने मंगलवार सुबह एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया। जानकारी के मुताबिक, हथियार से लैस पाकिस्तानी घुसपैठिया पंजाब के गुरदासपुर सेक्टर में सीमा पार करने की कोशिश कर रहा था।

गुरदासपुर सेक्टर की सीमा चौकी, चन्ना के पास BSF के जवानों ने सुबह करीब 8.30 बजे घुसपैठिए की संदिग्ध गतिविधि को देखा। इसके बाद BSF के जवानों ने उसे चेतावनी दी जिसके बावजूद वह भारतीय सीमा की ओर बढ़ रहा था। फिर जवाबी कार्रवाई करते हुए उसे मार गिराया गया।

और पढ़िए –Jammu Kashmir: राजौरी में आतंकी हमला, 2 की मौत और 4 घायल

BSF की ओर से जारी किया गया बयान

BSF की ओर से जारी बयान में कहा गया कि आज लगभग 08:30 बजे गुरदासपुर सेक्टर के BOP चन्ना के पास BSF जवानों ने बीएस फेंस के आगे एक पाक घुसपैठिए की संदिग्ध गतिविधि देखी, जो पाक की ओर से बीएस फेंस की ओर आ रहा था। संदिग्ध घुसपैठिए को बीएसएफ के जवानों ने चेतावनी दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई कर उसे मार गिराया गया।

और पढ़िए –Jammu Kashmir: पुलवामा में अब यह क्या हुआ? अलर्ट मोड पर सेना

तलाशी लेने पर पाकिस्तानी घुसपैठिए के शव के पास से एक हथियार मिला है। इलाके की सघन तलाशी चल रही है। बता दें कि BSF भारत-पाकिस्तान की 7,419 किलोमीटर लंबी सीमा की रखवाली करता है।

सीमा सुरक्षा बल ने 2022 में 22 ड्रोन का पता लगाया और उसे मार गिराया। साथ ही पिछले साल बीएसएफ ने 316.988 किलोग्राम हेरोइन, 67 हथियार और 850 राउंड जिंदा कारतूस जब्त किए।

और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें