Navjot Singh Sidhu: रोडरेड मामले में जेल में बंद कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू की 26 जनवरी को होने वाली रिहाई टल सकती है। पंजाब मंत्रिमंडल की मोहर के बाद ही सिद्धू की समय पूर्व रिहाई हो सकती है। अब तक रिहा होने वाले कैदियों की सूची को पंजाब सरकार से मंजूरी नहीं मिली है।
और पढ़िए –JNU के छात्रों का दावा- BBC Documentary की स्क्रीनिंग के दौरान ABVP के कार्यकर्ताओं ने किया पथराव
मंत्रिमंडल की मोहर लगना बाकी
बता दें कि रिहा किए जाने वाले कैदियों की सूची पर मंत्रिमंडल की बैठक में विचार-विमर्श के बाद ही मंजूरी दी जाती है। फिलहाल पंजाब मंत्रिमंडल की कोई भी बैठक प्रस्तावित नहीं है। (Navjot Singh Sidhu) इससे सिद्धू के समर्थकों में मायूसी छा गई है। अब पंजाब सरकार के हवाले से खबर यह है कि एक फरवरी को होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक तीन फरवरी को बुलाई गई है।
समर्थक कर रहे रिहाई का इंतजार
सिद्धू के समर्थक बेसब्री से उनकी रिहाई का इंतजार कर रहे हैं। (Navjot Singh Sidhu) भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पंजाब पहुंचे राहुल गांधी ने भी यह चर्चा छेड़ दी थीं कि सिद्धू को अच्छे व्यवहार की वजह से समय पूर्व रिहा किया जा सकता है। राहुल ने तो श्रीनगर में होने वाली रैली के लिए उनको न्यौता भी भेज दिया था। लेकिन अभी तक सिद्धू की रिहाई से जुड़ा कोई ठोस फैसला सामने नहीं आया।
शक्ति प्रदर्शन की तैयारी
वहींए सिद्धू के कांग्रेस में बने रहने और उन्हें जेल से रिहा होते ही पार्टी में बड़ा ओहदा देने की बातें भी शुरू हुईं लेकिन यह सभी कयास अब तक मूर्तरूप लेते दिखाई नहीं दे रहे हैं क्योंकि सिद्धू की समय पूर्व रिहाई को लेकर अब तक प्रशासकीय स्तर पर किसी अधिकारी या सरकार के प्रतिनिधि ने कोई पुष्टि नहीं की है। फिलहाल सिद्धू के समर्थकों ने रिहाई के बाद उनके कर्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करनी शुरू कर दी है और जेल से उन्हें पटियाला की सड़कों पर बड़ी रैली के रूप में लाकर शक्ति प्रदर्शन भी किया जाएगा।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
CBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
2 days agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
2 days agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
3 days agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
7 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
7 days ago'जीत गए चन्नी साहब', राहुल गांधी से मिलने के बाद छलका राजा वड़िंग का दर्द
7 days agoकौन हैं पंजाब कांग्रेस के नए 'कप्तान' परगट सिंह? आलाकमान ने जताया भरोसा
8 days agoआराधना मिश्रा बनीं UP कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
8 days agoपरगट सिंह या विजय इंदर सिंगला? किसे मिलेगी पंजाब कांग्रेस की कमान?
9 days agoवड़िंग ने दिया पंजाब कांग्रेस चीफ से इस्तीफा, अब किसे मिलेगी गद्दी?
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines