नवजोत कौर सिद्धू ने अपनी नई पार्टी के गठन का ऐलान कर दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसका ऐलान किया. पार्टी का नाम रखा है ‘भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी’. उन्होंने एक्स पर पार्टी के बैनर के साथ खुद की तस्वीर पोस्ट की है और साथ ही एक लंबी पोस्ट भी लिखी है.
‘नेशनल लेवल पर नए विकल्प की तैयारी’
वजोत कौर सिद्धू ने अपनी पोस्ट में लिखा कि उन्हें इस पल का बहुत इंतजार था. उन्होंने मौजूदा राजनीतिक नेतृत्व के प्रदर्शन की समीक्षा करने के बाद राष्ट्रीय स्तर पर एक ‘नए विकल्प’ पर काम करने की बात कही है. उन्होंने स्पष्ट किया कि वे अपनी जिंदगी देश के लिए समर्पित करना चाहती हैं और लोगों को वह अधिकार वापस दिलाना चाहती हैं, जिसके वे हकदार हैं.
अध्यात्म और राजनीति का मेल
सिद्धू की इस पोस्ट में राजनीति से कहीं ज्यादा अध्यात्म और सेवा का पुट नजर आ रहा है. उन्होंने इसे ‘भगवान का दखल’ बताते हुए कहा कि समान विचारधारा वाले लोग एक साथ आए हैं, जिनमें हर राज्य के लिए काम करने की काबिलियत और पक्का इरादा है. उनका मकसद केवल सत्ता पाना नहीं, बल्कि ‘हायर कॉन्शियसनेस’ और प्यार की ऊर्जा के साथ इंसाफ और शांति देना है.
यह भी पढ़ें : Navjot Sidhu Property: नवजोत सिद्धू का बड़ा फैसला, अमृतसर और पटियाला वाले अपने घरों का किया बंटवारा
पंजाब को ‘गोल्डन स्टेट’ बनाने का विजन
पंजाब की वर्तमान स्थिति पर चिंता जाहिर करते हुए नवजोत कौर ने लिखा कि उनका लक्ष्य पंजाब को उसका खोया हुआ गौरव लौटाना और इसे फिर से ‘गोल्डन स्टेट’ बनाना है. उन्होंने एक ऐसी सरकार की कल्पना की है जो “पंजाब के लोगों की, लोगों के लिए और लोगों द्वारा” हो. उन्होंने आध्यात्मिक गुरुओं की मदद से लोगों की ‘घायल आत्माओं’ को ठीक करने की बात भी कही है.
यह भी पढ़ें : क्या BJP में वापसी करेंगे नवजोत सिद्धू? पत्नी कौर के बयान से क्यों मची सियासी हलचल
बता दें, साल 2026 की शुरुआत में नवजोत कौर सिद्धू को कांग्रेस से निकाल दिया गया था. उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगा था. नवजोत कौर सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ बयान बाजी की थी. यह बयान बाजी उन्हें भारी पड़ कई और पार्टी ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते उन्हें पार्टी से निकाल दिया. इसके बाद उनके भाजपा में शामिल होने की चर्चा चल रही थी, लेकिन नई पार्टी का ऐलान करके उन्होंने उन अटकलों पर विराम लगा दिया.
संबंधित खबरें
CBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
23 hrs agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
1 day agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
2 days agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
5 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
5 days ago'जीत गए चन्नी साहब', राहुल गांधी से मिलने के बाद छलका राजा वड़िंग का दर्द
6 days agoकौन हैं पंजाब कांग्रेस के नए 'कप्तान' परगट सिंह? आलाकमान ने जताया भरोसा
6 days agoआराधना मिश्रा बनीं UP कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
6 days agoपरगट सिंह या विजय इंदर सिंगला? किसे मिलेगी पंजाब कांग्रेस की कमान?
7 days agoवड़िंग ने दिया पंजाब कांग्रेस चीफ से इस्तीफा, अब किसे मिलेगी गद्दी?
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines