Navjot Sidhu Property: नवजोत सिद्धू का बड़ा फैसला, अमृतसर और पटियाला वाले अपने घरों का किया बंटवारा
Navjot Sidhu Residential Property: नवजोत सिद्धू ने अपनी प्रॉपर्टी को लेकर बड़ा फैसला किया है। उन्होंने अपने दोनों घरों को बच्चों में बांट दिया है। उनके 2 बच्चे हैं और उनका एक घर अमृतसर में तो दूसरा घर पटियाला में है।

Navjot Sidhu Property: पंजाब कांग्रेस नेता, कमेंटेटर, पूर्व क्रिकेटर, कॉमेडियन नवजोत सिद्धू को लेकर बड़ी खबर आई है। उन्होंने अपने दोनों बच्चों में अपने दोनों घरों का बंटवारा कर दिया है, यानी उन्होंने अपनी कुछ प्रॉपर्टी का बंटवारा कर दिया है। हालांकि उनके फैसले की वजह पता नहीं चली है, लेकिन उन्होंने इसे लेकर पोस्ट लिखी और कुछ फोटो भी शेयर किए।
नवजोत सिद्धू के अमृतसर-पटियाला में मकान
2 / 5नवजोत सिंह सिद्धू ने अपना अमृतसर वाला घर बेटी राबिया सिद्धू को दिया है। वहीं पटियाला वाला पुश्तैनी मकान बेटे करन सिद्धू को दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि इन दोनों में लगा पैसा राजनीति से नहीं कमाया है, बल्कि मेहनत के पैसे हैं। माता पार्वती की कृपा से यह दोनों घर मिले, इसलिए इन्हें दोनों बच्चों को सौंप रहा हूं।
नवजोत सिद्धू का अमृतसर वाला घर शानदार
3 / 5बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू का अमृतसर वाला घर लगभग 49500 वर्ग फीट (1.1 एकड़) से ज्यादा एरिया में बना है। 2014-15 में 25 करोड़ से यह घर बना था, जो अमृतसर के पॉश इलाके में है। इसमें स्विमिंग पूल, जिम, स्पा और एक शानदार शिव मंदिर है। 100 से 600 साल पुराने पेड़ चेन्नई, गोवा और बेंगलुरु से मंगाकर इस घर में लगाए गए हैं।
नवजोत सिद्धू ने सिंगापुर से मंगवाया शिवलिंग
4 / 5साल 2014 में नवजोत सिद्धू ने परिवार समेत गृह-प्रवेश किया था, तब यहां शिवलिंग भी स्थापित किया था, जो सिंगापुर से मंगवाया गया था। इस शिवलिंग की कीमत करीब ढाई करोड़ है। उनकी पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू के हाथों शिवलिंग स्थापना हुई थी। इस घर में बने मंदिर में माता गायत्री, भगवान गणेश समेत कई भगवानों की कीमती मूर्तियां हैं। एक कमरे में श्री गुरुग्रंथ साहिब भी हैं।
नवजोत सिद्धू ने सोशल मीडिया पोस्ट लिखी
5 / 5नवजोत सिद्धू ने घरों के बंटवारे को लेकर सोशल मीडिया पोस्ट लिखी है। उन्होंने लिखा कि मां पार्वती के आशीर्वाद से अमृतसर में घर बनाया था। बिग बॉस से लेकर स्टार प्लस के साथ काम किया। क्रिकेट कमेंट्री और कपिल शर्मा के किए। इससे जो कमाई हुई, वह इस घर में लगाई। इसलिए यह घर बेटी राबिया को देता हूं और पिता के द्वारा बनाया गया पुश्तैनी घर बेटे करन को मिलेगा।