पंजाब में पल्लेदारी करने को मजबूर राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी परमजीत कुमार को दी कोच की नौकरी
Edited By Amit Kasana

भगवंत मान नियुक्ति पत्र देते हुए
Edited By Amit Kasana

भगवंत मान नियुक्ति पत्र देते हुए
चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दाना मंडी में दिहाड़ी मजदूर के तौर पर काम करते पूर्व हॉकी खिलाड़ी परमजीत कुमार को खेल विभाग में कोच के तौर पर नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र सौंपा। नियुक्ति पत्र सौंपते हुये मुख्यमंत्री ने परमजीत को सोमवार 6 मार्च को बठिंडा में कोच के तौर पर ज्वाइन करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि परमजीत ने पिछले समय में कई राष्ट्रीय स्तर के मुकाबलों में राज्य का प्रतिनिधित्व किया था। भगवंत मान ने कहा कि दुर्भाग्य से परमजीत कुमार घायल हो गया था, जिस कारण उसे मैदान छोडऩा पड़ा था।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों की लापरवाही के कारण इस प्रतिभावान हॉकी खिलाड़ी को अनाज मंडी में दिहाड़ीदार के तौर पर काम करना पड़ रहा था। भगवंत मान ने कहा कि जब उनको मीडिया के द्वारा इस हॉकी खिलाड़ी की दुर्दशा के बारे पता लगा तो उन्होंने उसे अपनी सरकारी रिहायश पर बुला कर सरकारी नौकरी की पेशकश की थी। उन्होंने बताया कि अब परमजीत को नियुक्ति पत्र सौंप दिया गया है और वह सोमवार को बठिंडा में ज्वाइन कर लेगा।
मुख्यमंत्री ने उम्मीद ज़ाहिर की कि परमजीत अपने हुनर और महारत स्वरूप कई और खिलाड़ी पैदा करेगा, जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में देश का नाम रौशन करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि यदि परमजीत समय पर और शिक्षा हासिल कर लेता है तो उसे नियमों अनुसार तरक्कियां भी मिलेंगी। भगवंत मान ने कहा कि इस खिलाड़ी की तरफ से राज्य के लिए दिये गए कीमती योगदान को मान्यता देने के लिए राज्य सरकार का यह विनम्र सा प्रयास है।
इस दौरान परमजीत कुमार ने मुख्यमंत्री का इस कदम के लिए धन्यवाद करते हुये कहा कि इसकी बहुत कम मिसाल मिलती है कि किसी मुख्यमंत्री ने ऐसा ऐतिहासिक फ़ैसला लिया है। उसने आशा अभिव्यक्त की कि मुख्यमंत्री के कार्यकाल के दौरान पंजाब बुलन्दियां छूएगा। उसने भरोसा दिलाया कि वह मुख्यमंत्री की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए कोशिश करेंगे।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.