National Games 2023 Medals Winners, चंडीगढ़: पूरे देश में सरकार युवा खिलाड़ियों के साथ बढ़ावा देने का काम करती हैं। इसी कड़ी के तहत इस बार राष्ट्रीय खेलों में मेडल जीतने वाले चंडीगढ़ के खिलाड़ियों को लाखों रुपये का नगद इनाम मिलेगा। खिलाड़ियों को ये नगद पुरस्कार चंडीगढ़ की खेल नीति लागू होने के तहत दिया जाएगा। ऐसा पहली बार है कि चंडीगढ़ के खिलाड़ियों को मेडल जीतने पर हरियाणा के खिलाड़ियों के बराबर का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। शहर के खिलाड़ी ने गोवा में आयोजित राष्ट्रीय खेलों 2023 में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं।
चंडीगढ़ की खेल नीति
इस साल अगस्त में चंडीगढ़ की खेल नीति लागू हुई थी। खेल नीति लागू होने के बाद अब राष्ट्रीय खेलों 2023 में गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ी को 5 लाख रुपये, सिल्वर जीतने वाले खिलाड़ी को 3 लाख रुपये और ब्रॉज मेडल जीतने वाले खिलाड़ी को 2 लाख रुपये नगद इनाम दिया जाएगा। इससे भी ज्यादा खास बात तो ये है कि अब नगद पुरस्कार के लिए मेडल विजेता खिलाड़ियों को साल भर इंतजार नहीं करना पड़ेगा। खिलाड़ी जैसे ही पदक जीतकर आएंगे, उन्हें कुछ दिनों में के अंदर ही समारोह में सम्मानित करते हुए इनाम की राशि दे दी जाएगी। टीम खेलों और सिगंल खेलों के खिलाड़ियों को एक जैसा पुरस्कार दिया जाएगा।
चंडीगढ़ के युवा खिलाड़ी
चंडीगढ़ की खेल नीति के अनुसार, चंडीगढ़ के युवा खिलाड़ी खेल में शहर का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं। पहले शहर के युवा खिलाड़ी खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेते समय पंजाब और हरियाणा के बीच फंस जाते थे लेकिन इस खेल नीति के लागू होने के बाद अब खिलाड़ियों की परेशानी दूर हो गई है।
यह भी पढ़ें: तरन तारन में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने 40 किलोमीटर पीछा कर दबोचा, 2 किलो हेरोइन बरामद
प्रतियोगिता में चंडीगढ़ के खिलाड़ी
गोवा में खेले जा रहे हैं राष्ट्रीय खेलों की 30 अलग- अलग खेल प्रतियोगिता में चंडीगढ़ के 205 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। जिसमें से शहर के खिलाड़ियों ने 4 गोल्ड मेडल, 6 सिल्वर मेडल और एक ब्रॉज मेडल जीता है।
संबंधित खबरें
पंजाब में ₹20.64 करोड़ की दवाएं जब्त, 520 केमिस्टों के लाइसेंस सस्पेंड
3 hrs agoपंजाब को मिलेगी निर्बाध बिजली और कोयले की आपूर्ति: मुख्यमंत्री भगवंत मान
3 hrs agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
1 day agoतेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि… पंजाब-चंडीगढ़ में IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी
1 day agoएक्टिविस्ट झोटा के हत्यारे के घर पर चला बुलडोजर, भीड़ ने फूंकी दुकान; VIDEO
1 day agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
2 days agoएंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या का NHRC ने लिया संज्ञान
2 days agoएंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की पंजाब में हत्या, VIDEO भी आया सामने
3 days agoमुख्यमंत मान बोले- साढ़े चार साल में जीता पंजाब के लोगों का दिल
3 days agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines