विशाल, मोगा: पंजाब के मोगा जिले में एक बार फिर उस समय मौत का तांडव मच गया, जब एक दर्दनाक हादसे में 5 युवकों की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना कड़ाहेवाला गांव के पास हुई, जहां वर्ना कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई।
रात करीब 3 बजे हुआ हादसा
हादसा इतना भयानक था की कार के परखच्चे उड़ गए और कार में सवार 5 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल, अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। हादसा रात करीब 3 बजे हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दूल्हे समेत 4 लोगों की मौत हुई थी मौत
वहीं, रविवार को मोगा में ही हुए एक भीषण सड़क हादसे में दूल्हे समेत 4 लोगों की मौत हो गई थी। दुर्घटना रविवार सुबह करीब 5 बजे हुई थी, जहां दुल्हे की कार अबोहर की तरफ से आ रही थी। कार सवार सभी लुधियाना के पास बद्दोवाल शादी में शामिल होने जा रहे थे, तभी लुधियाना-फिरोजपुर मेन रोड पर अजीतवाल के पास उनकी कार सड़क पर खड़े पराली से भरे ट्राले से जा टकराई। हादसे में दूल्हे समेत 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
यह भी पढ़ें- Punjab Accident: कार में फूल सजे रह गए, दुल्हन करती रही इंतजार…पलभर में सब कुछ खत्म
मिली जानकारी के मुताबिक लुधियाना के बद्दोवाल में एक सोसाइटी 21 लड़कियों का सामूहिक विवाह करवा रही थी, जहां जलालाबाद के जोड़े की भी शादी होनी थी। इसके लिए लड़की वाले पहले ही पहुंच गए थे। मृतक सुखविंदर सिंह पेंटिंग का काम करता था। उनकी दो बहनें और एक भाई शादीशुदा है। इन सब में सबसे छोटा सुखविंदर ही था, जिसकी रविवार को बद्दोवाल में रहने वाली युवती से शादी होने वाली थी। वहीं, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।
दो दिन में 9 मौतें
मोगा में दो दिनों के भीतर हुए सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है। इन दिनों पंजाब, दिल्ली, हरियाणा समेत कई राज्यों में कोहरा और धुंध छाई हुई है, जिसकी वजह से लगातार सड़क हादसों की खबरें आ रही हैं।
संबंधित खबरें
पंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप, मोहाली में होंगे फाइनल मुकाबले
1 day agoभगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका, 50000 का लगा जुर्माना; AAP का दावा
1 day agoपरविंदर सिंह झोटा मर्डर केस में CBI का बड़ा एक्शन, रात में थाने पहुंची टीम
1 day agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
1 day agoराम मंदिर चंदा चोरी पर अमन अरोड़ा ने सख्त कार्रवाई की मांग की
2 days agoस्कूल में चपरासी ने 16 साल की छात्रा को पीछे से दबोचा, जबरन किया किस
2 days agoभगवंत मान ने पेरिस में मार्कफेड स्टॉल खोला, लॉन्च किए छोले-राजमा
3 days agoपंजाब में 154 नए आम आदमी क्लीनिक शुरू, अब राज्य में 1,244 क्लीनिक
5 days agoसर्वे में AAP को 82 सीटों तक का अनुमान, भगवंत मान मुख्यमंत्री की पहली पसंद
5 days agoदिल्ली दंगा: पूर्व AAP पार्षद ताहिर हुसैन को कोर्ट ने सुनाई 2 साल की जेल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines