पंजाब के शासन सुधार मंत्री मीत हेयर बोले- राज्य में आईटी और स्टार्ट-अप के लिए उपयुक्त माहौल 

Gurmeet Singh Meet Hair

प्रतीकात्मक तस्वीर

चंडीगढ़: पंजाब के आईटी कारोबारों को न्योता देते हुये शासन सुधार मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने सभी निवेशकों का पंजाब में स्वागत किया और कहा कि राज्य में आईटी और स्टार्ट-अप सैक्टर की प्रगति के लिए उपयुक्त माहौल उपलब्ध है।

विज्ञापन

मौके सृजित किए जा रहे हैं

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व अधीन पंजाब में अब बहुत से मौके सृजित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने लोगों को भरोसा दिया कि पंजाब को औद्योगिक हब के तौर पर बदल कर आर्थिक विकास की नई बुलंदियों पर पहुंचाया जा सकता है।

विज्ञापन

उद्योगों को बराबर स्थान

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाबी जन्म से ही उद्यमी हैं और वह सख़्त मेहनत में विश्वास रखते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने नीतिगत फ़ैसलों में विचार रखने के लिए उद्योगों को बराबर का स्थान देने की तरफ विशेष ध्यान दिया है। पंजाबी उद्यमी पूरी दुनिया में अपनी मेहनत के साथ यश अर्जित कर रहे हैं, हाल ही में अजय बंगा के विश्व बैंक के प्रमुख बनने से पंजाब का नाम और रोशन हुआ है।

विज्ञापन

150 से अधिक आईटी इकाईयां चल रही 

मीत हेयर ने आगे कहा कि पंजाब में मौजूदा समय लगभग 35, 000 आई. टी. पेशेवरों वाली 150 से अधिक रजिस्टर्ड आई. टी. इकाईयां कार्यशील हैं। आज के समागम की मेज़बानी करने वाला मोहाली शहर तेज़ी के साथ आई. टी. हब के तौर पर विकसित हो रहा है। यह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के साथ एक महत्वपूर्ण स्थान पर स्थित है।

1700 एकड़ के फैले प्रोजेक्ट

मंत्री ने आगे कहा कि लगभग 1700 एकड़ के फैले प्रोजेक्टों और संचालन के अलग-अलग पड़ावों के अधीन 60 से अधिक आईटी कंपनियों के साथ यह आई. टी. सिटी अलग-अलग बेमिसाल मौके प्रदान करती है। इसके साथ ही कुआरक सिटी 10 लाख वर्ग फुट क्षेत्र में फैली हुई है और यह 70 से अधिक आई. टी./ आई. टीज़ कंपनियों वाली एक नोटीफाईड आई. टी. स्पेशल इकोनोमिक ज़ोन है। प्रमुख सचिव शासन सुधार तेजवीर सिंह ने राज्य में निवेश की संभावनाओं को उजागर किया। उन्होंने राज्य के मज़बूत बुनियादी ढांचे के बारे जानकारी दी जो उद्योगों की स्थापना और कारोबार को बड़े स्तर पर उत्साहित करने में सहायक सिद्ध होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ