हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

डेरा बाबा नानक में मेडिकल स्टोर मालिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत, पुलिस जांच में जुटी

गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक कस्बे में बेदी मेडिकल स्टोर के मालिक रणदीप सिंह की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी. SSP बटाला ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

आज सुबह गुरदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक कस्बे में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कस्बे के अंदरूनी बाजार में स्थित बेदी मेडिकल स्टोर के मालिक पर कुछ अजान युवकों ने अचानक गोलियां चला दीं जिससे उनकी मौत हो गई और हमलावर भाग गए.

बताया जा रहा है कि मेडिकल स्टोर का मालिक सुबह रोजाना की तरह अपनी दुकान खोलने जा रहा था, तभी दुकान के बाहर मेडिकल स्टोर मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए. आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया.

यह भी पढ़ें;पंजाब कांग्रेस में दलित बनाम सिख पर घमासान, पूर्व CM चन्नी के बयान के बाद आलाकमान ने दिल्ली में बुलाई बैठक

विज्ञापन

गौरतलब है कि इससे पहले 23 अक्टूबर 2024 को भी इसी मेडिकल स्टोर पर हमला हुआ था और जिसमें नकाबपोश लोग फायरिंग करके वहां से भाग गए थे और मेडिकल स्टोर मालिक रणदीप सिंह गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया था.

SSP बटाला डॉ. मेहताब सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच में पता चला है कि चार राउंड फायरिंग हुई और मेडिकल स्टोर के मालिक रणदीप सिंह की मौत हो गई है, उन्होंने कहा कि इससे पहले साल 2024 में एक्सटॉर्शन का केस दर्ज हुआ था, जबकि अब ऐसी कोई एक्सटॉर्शन कॉल नहीं आई है. उन्होंने कहा कि बटाला पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें;पटियाला–संगरूर बाइपास पर मुठभेड़: पुलिस के साथ फायरिंग में दो शार्प शूटर घायल, हथियार बरामद

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola