पंजाब पुलिस द्वारा बॉर्डर से हिरासत में लिए गए किसानों को रिहा करने का काम शुरू कर दिया है। राज्य सरकार के निर्देश के अनुसार, पुलिस ने सुबह-सुबह पटियाला जेल से अभिमन्यु कोहाड़ और काका सिंह कोटड़ा समेत कई किसान नेताओं को रिहा कर दिया है। जेल से रिहा हुए किसान नेताओं ने जगजीत सिंह डालेवाल की सेहत को लेकर चिंता जाहिर की है।
नाजुक बनी हुई है डालेवाल की स्थिति
किसान नेता का कहना है कि जगजीत सिंह डालेवाल ने पानी तक पीना छोड़ दिया है। इससे उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। किसान नेताओं ने बताया कि जगजीत सिंह डालेवाल ने कसम खाई है कि जब तक सारे किसान नेताओं को रिहा नहीं किया जाता, तब तक वह पानी नहीं पीएंगे। अब पंजाब की सभी जेलों से उनके साथी छूटने लगे हैं।
यह भी पढ़ें: गुजरात में जल्द बदलने वाला है मौसम; बेमौसम बारिश की हुई भविष्यवाणी
बहादुरगढ़ किले में होगी PC
इस बीच किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इस वीडियो में उन्होंने बताया कि उन्हें मुख्तार साहिब जेल से रिहा कर दिया गया है। अब वह सुबह 9 बजे के आसपास बहादुरगढ़ किले में पहुंचेंगे। वहां पर वह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं। इस दौरान उन्होंने किसान के आंदोलन को खत्म करने के लिए पंजाब सरकार की कड़ी निंदा की है। उन्होंने यह भी बताया कि वह भविष्य की कार्रवाई पर अपने सहयोगियों के साथ चर्चा करेंगे।
देशभर में होगा प्रदर्शन
शंभू और खनौरी बॉर्डर से ‘जबरन’ हटाए जाने के खिलाफ किसान आज पूरे देश में प्रदर्शन करेंगे। पंजाब पुलिस के एक्शन के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने आह्वान किया है। SKM ने 28 मार्च 2025 को देशभर में जिला स्तर पर विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है। यह प्रदर्शन पंजाब में किसानों पर हो रहे पुलिस के दमन के खिलाफ किया जाएगा।
संबंधित खबरें
'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
1 hr agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
3 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
7 hrs agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
9 hrs agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
19 hrs agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
1 day agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
1 day agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
2 days agoCM मान धुरी से लड़ेंगे... AAP ने पंजाब चुनाव के 40 उम्मीदवारों का किया ऐलान
2 days agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines