---विज्ञापन---

गुजरात angle-right

गुजरात में जल्द बदलने वाला है मौसम; बेमौसम बारिश की हुई भविष्यवाणी 

गुजरात में इन दिनों मौसम अपना दोहरा रूप दिखा रहा है। जहां कई शहरों का तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है, वहीं कुछ हिस्सों के तापमान में गिरावट भी देखी जा रही है।

---खबर नीचे जारी है---

गुजरात में मौसम ने पूरी तरह से मिजाज बदलने की तैयारी कर ली है। राज्य में इन दिनों मौसम का दौहरा रूप देखने को मिल रहा है, जहां कई शहरों का तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। वहीं, कुछ हिस्सों के तापमान में गिरावट भी देखी जा रही है। राज्य के सौराष्ट्र और उत्तरी गुजरात क्षेत्र के कुछ हिस्सों में दिन के तापमान में गिरावट देखी गई है। इस बीच, मौसम विशेषज्ञ अंबालाल पटेल ने राज्य में बेमौसम बारिश की भविष्यवाणी की है। अंबालाल पटेल ने पूर्वानुमान के मुताबिक आज से गुजरात में तूफान जैसी हवाएं चलने की बात कही है।

बेमौसम बारिश की संभावना

मौसम वैज्ञानिक अंबालाल पटेल ने अपने पूर्वानुमान में बताया कि आने वाले दिनों में गुजरात में तेज हवाएं चलेंगी। इसके साथ ही गरज के साथ बारिश हो सकती है। गुजरात के अलग-अलग क्षेत्रों में 28, 29 और 30 मार्च को तेज हवाएं चलने की संभावना है, ये हवाएं 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। वहीं, तटीय क्षेत्रों में हवा की गति 40 किमी प्रति घंटा होगी।

---खबर नीचे जारी है---

कब आएगा मौसम में बदलाव

अंबालाल पटेल ने बताया कि अरब सागर से नमी आने के कारण 10 अप्रैल तक गुजरात के अलग-अलग हिस्सों के मौसम में बदलाव आएगा। दक्षिण गुजरात के कुछ हिस्सों, जैसे नवसारी और सूरत के आसपास के इलाकों में मौसम में बदलाव होगा। दक्षिण सौराष्ट्र और उत्तर-मध्य गुजरात के कुछ हिस्सों में भी मौसम में बदलाव होगा।

यह भी पढ़ें: GFIT Index में गुजरात के GIFT सिटी का कमाल; टॉप 15 की लिस्ट में शामिल

---खबर नीचे जारी है---

तेज आंधी आने की संभावना

अंबालाल पटेल ने मार्च महीने में गुजरात का मौसम बदलने की संभावना जताई है। उन्होंने कहा कि 20 अप्रैल से तापमान और अधिक गर्म होने की संभावना है। 26 मई तक तेज आंधी आने की संभावना है। इसलिए इस साल अहमदाबाद, वडोदरा और पंचमहल में भीषण गर्मी पड़ने की उम्मीद है। इस साल दक्षिण गुजरात में भी तापमान बढ़ेगा।

First published on: Mar 28, 2025 07:55 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola