Will Manish Tewari Also Join BJP : कांग्रेस की स्थिति आगामी लोकसभा चुनाव से ठीक पहले सुधरने के बजाय और बिगड़ती नजर आ रही है। एक ओर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ के भाजपा में शामिल होने की अटकलें चल रही हैं तो दूसरी ओर पार्टी सांसद मनीष तिवारी को लेकर भी कुछ ऐसी ही चर्चाएं चल रही हैं। अब इन अटकलों को लेकर तिवारी के कार्यालय से प्रतिक्रिया भी आई है।
रिपोर्ट्स में किया गया था ऐसा दावा
इस संबंध में मनीष तिवारी के कार्यालय की ओर से रविवार को स्पष्टीकरण उन रिपोर्ट्स के सामने आने के बाद जारी किया गया जिनमें सूत्रों के हवाले से बताया गया था कि कांग्रेस सांसद इस समय भाजपा के संपर्क में हैं। रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया था कि वह भाजपा के टिकट पर पंजाब की लुधियाना लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। बता दें कि वर्तमान में मनीष तिवारी पंजाब की श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा सीट से सांसद हैं।
मनीष तिवारी के ऑफिस ने क्या कहा
बयान में कहा गया कि ऐसे अनुमान कि मनीष तिवारी भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं, बिल्कुल निराधार हैं। वह अपने संसदीय क्षेत्र में हैं और वहां विकास कार्यों की देखरेख कर रहे हैं। पिछली रात वह एक कांग्रेस कार्यकर्ता के घर रुके थे। बता दें कि तिवारी के भाजपा से जुड़ने की अटकलों तब और बल मिला था जब कमलनाथ की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से संभावित मुलाकात की जानकारी सामने आई थी।
कांग्रेस को कमजोर करेंगे कमलनाथ!
कमलनाथ के मामले को लेकर सूत्रों का कहना है कि उनके भाजपा में शामिल होने की उम्मीद है और कांग्रेस नेतृत्व ने उनसे संपर्क करने की कोई कोशिश नहीं की है। बता दें कि कमलनाथ इस समय अपने सांसद बेटे नकुल कुमार नाथ और समर्थक नेताओं के साथ दिल्ली में हैं। माना जा रहा है कि अगर वह भाजपा में गए तो उनके समर्थक कई और बड़े नेता भी पाला बदल लेंगे। इससे मध्य प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति और कमजोर होगी।
ये भी पढ़ें: राष्ट्रीय अधिवेशन में अमित शाह के संबोधन की 10 बड़ी बातें
ये भी पढ़ें: क्या कमलनाथ के जाने से कांग्रेस में बनेगी पलायन की स्थिति
ये भी पढ़ें: जानिए इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर चुनाव आयोग की राय क्या
संबंधित खबरें
पंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
18 mins agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
10 hrs agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
19 hrs agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
1 day agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
1 day agoCM मान धुरी से लड़ेंगे... AAP ने पंजाब चुनाव के 40 उम्मीदवारों का किया ऐलान
1 day agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
4 days agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines