Ludhiana Sambhav Jain kidnapping case two Two gangsters shot dead: पंजाब पुलिस ने उद्योगपति संभव जैन के अपहरण मामले में बड़ी सफलता पाई है। पुलिस ने संभव जैन को किडनैड कर फिरौती मांगने वाले आरोपियों में से दो लोगों को ढेर कर दिया। जिनकी पहचान शुभम उर्फ गोपी और संजीव कुमार उर्फ संजू बहमन के रूप में हुई। ये दोनों पुलिस की क्रॉस फायरिंग में मारे गए। बता दें कि पुलिस ने यह एनकाउंटर बुधवार शाम 5.50 बजे लुधियाना के दोराहा के पास किया था। खुफिया सूचना पर कार्रवाई करते हुए लुधियाना के पुलिस आयुक्त कुलदीप चहल कथित तौर पर मौके पर पहुंचे। चहल के मुताबिक, अपहरण मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और दो लोग एनकाउंटर में मारे गए। जानकारी के मुताबिक, बुधवार को सीआईए टीम संजू और गोपी का पीछा कर रही थी। क्रॉस फायरिंग में इन दोनों को गोली लगी और एक एएसआई को भी गोली लगी।
मुठभेड़ लुधियाना जिले के दोराहा शहर में टिब्बा पुल के पास हुई
लुधियाना के पुलिस आयुक्त कुलदीप सिंह चहल ने कहा कि गैंगस्टरों की पहचान शुभम उर्फ गोपी और संजीव कुमार उर्फ संजू बहमन के रूप में हुई, जो पुलिस पार्टी के साथ क्रॉस फायरिंग में मारे गए। वे लुधियाना के उद्योगपति संभव जैन के अपहरण मामले में वांछित थे। चहल ने कहा कि मुठभेड़ लुधियाना जिले के दोराहा शहर में टिब्बा पुल के पास हुई, जब सीआईए इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम उनका पीछा कर रही थी। सीपी ने कहा कि एएसआई सुखदीप सिंह नामक पुलिसकर्मी भी गंभीर रूप से घायल हो गया है।
News24 अब WhatsApp पर भी, लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़िए हमारे साथ
ये भी पढ़ें: पीएम मोदी की सुरक्षा चूक पर SP सस्पेंड, रिपोर्ट में दावा- सही से नहीं की ड्यूटी
परिवार से मांगी फिरौती
वहीं, कमिश्नर ने कहा कि दोनों मृतक गैंगस्टर हिस्ट्रीशीटर थे और उनके खिलाफ कई मामले दर्ज थे। उन्होंने आगे कहा कि पुलिस ने उद्योगपति के अपहरण मामले में पांच अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान जतिन उर्फ नेपाली, प्रेमजीत, मंतोष, आदित्य और मनदीप के रूप में हुई। बता दें कि 17 नवंबर को बदमाशों के एक समूह ने लुधियाना के बस्ती जोधेवाल इलाके से उद्योगपति संभव जैन का अपहरण कर लिया और उनके परिवार से फिरौती की मांग की। हालांकि, परिवार द्वारा पुलिस को सूचित करने के बाद आरोपियों ने उसके पैर में गोली मार दी और उसे विश्वकर्मा चौक के पास फेंक दिया। बस्ती जोधेवाल पुलिस स्टेशन में भारत दंड संहिता और शस्त्र अधिनियम की कई धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
ये भी पढ़ें: क्यों चंडीगढ़ बॉर्डर पर धरना देने के लिए मजबूर हुए सैकड़ों किसान, क्या हैं मांगें
संबंधित खबरें
बिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
3 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
5 hrs agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
1 day agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
1 day agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
2 days agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
2 days agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
2 days ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
3 days agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
4 days agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines