Ludhiana News: पंजाब के लुधियाना में एक घर में रखे पटाखों में ब्लास्ट होने से 10 से अधिक लोग झुलस गए. घस में अंदर ब्लास्ट से आग लग गई. जिससे घर में रखा सामान भी जलकर खाल हो गया. वहीं धमकों की तेज आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग भी घरों से बाहर निकल आए. लोगों का कहना है कि घर में बारूद भी रखा गया था. इससे पटाखे बनाए जा रहे थे. इन्हें अगले साल दिवाली पर बेचने के लिए स्टोर किया गया था. सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर हालात पर काबू पाया. वहीं झुलसे लोगों को पड़ोसियों ने अस्पताल में भर्ती कराया है. ब्लास्ट होने से बिल्डिंग में रखा सामान जलकर खाक हो गया.
पड़ोस में रहने वाला लड़का भी झुलसा
लुधियाना में चीमा चौक के पास इंदिरा कॉलोनी स्थित घर में रखे पटाखों में ब्लास्ट होने से पड़ोस में रहने वाला एक लड़का भी झुलस गया. पडोसी उषा देवी का कहना है कि उनका बेटा घर की ऊपरी मंजिल में था. हादसा होने से वो भी जल गया. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ऊषा का कहना है कि ये लोग पटाखे बनाते और रावण बनाते हैं. घर में बारूद रखा था. वहीं फायर अफसर जशिन कुमार का कहना है कि जब तक वो मौके पर पहुंचे तो घर में लगी आग बुझ चुकी थी. धमाके की चपेट में आए लोगों को वहां से निकालकर अस्पताल पहुंचा रहे हैं. उनका कहना है कि बिल्डिंग में पटाखे का स्टोर बनाया गया था. उसी में ब्लास्ट हुआ है.
यह भी पढ़ें- Ludhiana: ड्राइवर की एक चूक ने छीनी 6 जिंदगियां, मां नैना देवी के दर्शन कर लौट रहे थे श्रद्धालु
फोरेंसिक टीम कर रही जांच
घटना के बाद विधायक अशोक पराशर पप्पी भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने कहा कि उस्मान नाम के व्यक्ति ने घर में पोटाश रखा था. पोटाश में ब्लास्ट होने से ही ये हादसा हुआ है. आग की चपेट में आने से 10 बच्चे समेत 15 लोग घायल हो गए हैं. इलाके को पूरी तरह सर्च किया जाएगा, अगर किसी ने भी अनधिकृत तरीके से पटाखे स्टोर किए हैं तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई कराई जाएगी. ब्लास्ट होने के बाद घटनास्थल पर पहुंचकर फोरेंसिक टीम जांच कर रही है. ब्लास्ट होने वाले घर में फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई है. टीम ब्लास्ट होने के कारण के साथ बारूद का सैंपल भी ले रही है. उधर, सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ अखिल सरीन का कहना है कि कुल आठ मरीज अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं. सभी को प्राथमिक इलाज दे दिया है. पांच लोगों को हायर सेंटर रेफर कर रहे हैं, उनके चेहरे हादसे में अधिक झुलस गए हैं।
चिंगारी से हुआ पोटाश में धमका
पड़ोस में रहने वाले तरुण कुमार का कहना है कि घर में बारूद रखा था. पहले ऐसी कोई घटना नहीं हुई. आज किसी बच्चे ने वहां चिंगारी लगा दी. इससे बारुद में ब्लास्ट हो गया. हमनें लोगों को अंदर से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया है. वहीं घायलों को अस्पताल लाए परमजीत सिंह का कहना है कि रिहायशी इलाके में भी पटाखा बनाए जा रहे थे. इससे ही हादसा हुआ है. चार लोगों को वह खुद अस्पताल लेकर आया हूं. आसपास मोहल्ले के बच्चे वहां पर खेल रहे थे. उनको भी नुकसान हुआ है. एडीसीपी समीर वर्मा ने मौके पर पहुंचकर एरिया सर्च करने के निर्देश दिए. एडीसीपी समीर वर्मा समीर वर्मा का कहना है कि हमारे पास ब्लास्ट होने की इन्फॉरमेशन आई थी. सूचना मिलते ही एसएचओ डिवीजन-2 के साथ हम मौके पर पहुंचे. ब्लास्ट हुए घर में पोटाश रखा हुआ था. घटना में 14-15 लोग झुलस गए हैं. इस पूरे एरिया को सर्च कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें- पंजाब में ट्रेन में आग लगने से मचा हड़कंप, यात्रियों को किया गया रेस्क्यू, लुधियाना से जा रही थी दिल्ली
संबंधित खबरें
अमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
50 mins agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
11 hrs ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
17 hrs agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
1 day agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
3 days agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
3 days agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
4 days agoपंजाब विधानसभा पहुंचे स्कूली छात्र, CM भगवंत मान ने दिया सफलता का मंत्र
4 days agoपंजाब में 2027 चुनाव से पहले सियासी घमासान
4 days agoपंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप, मोहाली में होंगे फाइनल मुकाबले
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines