News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Train Caught Fire: पंजाब में एक पैसेंजर ट्रेन में आग लगने की घटना हुई है. लुधियाना से दिल्ली जा रही गरीब रथ ट्रेन में आग लगी है, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया. सरहिंद स्टेशन क्रॉस करते ही बोगी नंबर 19 से धुंआ निकलने लगा, जिसे देखकर पैसेंजर चिल्लाने लगे और पूरी ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई. बताया जा रहा है कि इस बोगी में कई व्यापारी सवार थे, जिन्होंने चेन खींचकर ट्रेन को रुकवाया. पायलट ने तुरंत सभी यात्रियों को ट्रेन से उतरने को कहा और रेलवे पुलिस को आग लगने की जानकारी दी.
खबर मिलते ही रेलवे स्टेशन अधिकारी, कर्मचारी, GRP, RPF और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं. फायर ब्रिगेड को भी बुलाया गया, फिर सभी ने मिलकर आग पर काबू पाया. सभी यात्री सुरक्षित हैं और आग पर नियंत्रण पा लिया गया है. प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है. फिर भी रेलवे इंजीनियर्स की टीम आग लगने के कारण तलाश रही है. अफरा-तफरी में ट्रेन से उतरने में कई यात्रियों को चोट लग गई थी, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया है. यात्री अब अपना सामान ट्रैक पर खड़े हैं.
यात्रियों ने पुलिस को बताया कि सुबह करीब 7 बजे की घटना है. सरहिंद रेलवे स्टेशन क्रॉस करते ही बोगी नंबर-19 से धुंआ निकलने लगा. यात्रियों ने ट्रेन की चेन खींची और नीचे उतरने लगे. पायलट उतरकर आया और उन्होंने बोगियों को खाली कराया. इस बीच धुएं के साथ आग की लपटें उठने लगीं तो यह देखकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई और वे अपने बच्चों के साथ सामान लेकर नीचे उतर गए. हंगामा होते देखकर आस-पास के लोग भी मौके पर आ गए, जिन्होंने राहत कार्य किया और यात्रियों को संभाला.
पाकिस्तान में ट्रेन हादसा, बम धमाके के बाद पटरी से उतरी जाफर एक्सप्रेस
रेलवे की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि TTE और ट्रेन के पायलट ने रेलवे कंट्रोल बोर्ड को आग लगने की सूचना दी थी और जानकारी मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंच गए थे. हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं हैं, लेकिन ट्रेन से उतरने की हड़बड़ाहट में कुछ लोग चोटिल हुए थे, जिन्हें उपचार दिया गया. पंजाब के सरहिंद स्टेशन पर ट्रेन नंबर-12204 अमृतसर-सहरसा पहुंची और क्रॉस करते ही एक डिब्बे में आग लग गई. यात्रियों को दूसरी ट्रेन में भेजा जाएगा.
न्यूज 24 पर पढ़ें पंजाब, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।