A Policeman Brutally Beating His Wife: पंजाब के लुधियाना से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो एक व्यक्ति एक महिला को पूरी बर्बता के साथ मारता-पीटना नजर आ रहा है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर उस वक्त वायरल होने लगा जब लोगों को पता चला कि वीडियो में महिला के साथ बर्बता करने वाला शख्स लुधियाना पुलिस की CIA-2 का एक कर्मचारी है। लेकिन हैरान करने वाली बात तो ये है कि अभी तक आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ न तो थाने में कोई शिकायत मिली है और न कोई केस दर्ज किया गया है।
वायरल वीडियो में क्या है?
वीडियो में पुलिसकर्मी अपनी पत्नी को जमीन पर लेटाकर उसके चेहरे पर लातों से मारता दिखाई दे रहा है। वहीं, जमीन पर पड़ी पत्नी खुद को बचाते हुए कभी उसके हाथ जोड़ रही है, तो कभी उसकी लात से अपने चेहरे को बचाने की कोशिश कर रही हैं। लेकिन निर्दयी पति अपनी पत्नी पर बिना रुके ताबड़तोड़ लात बरसाएं जा रहा है। ये वीडियो देख किसी का भी दिल दहल जाएगा।
Viral Video
वीडियो का आरोपी निकला पुलिसकर्मी
वीडियो में दिखाई दे रहे पुलिसकर्मी पहचान बलवंत सिंह के रूप में हुई है। आरोपी पुलिसकर्मी के भाई बलवंत सिंह ने बताया कि बेअंत सिंह लुधियाना CIA-2 में तैनात है। वो पिछले 12 साल से नौकरी कर रहा है और 5 साल से वह इस तरह की हरकतें कर रहा है। उसे परिवार वालों ने बेदखल कर दिया है। इसके बाद उसने जबरदस्ती घर पर कब्जा कर लिया। बलवंत सिंह ने आगे बताया कि बेअंत सिंह गांव में भी वर्दी का रौब दिखाकर लोगों को धमकाता रहता है।
यह भी पढ़ें: आर्डर लेने गए सेल्समैन पर दुकानदार का जानलेवा हमला, मार-मार कर किया अधमरा
बच्चों को उठाकर पीटता था
बलवंत ने आगे बताया कि आरोपी बेअंत सिंह नशा करने का आदी है। हमेशा वो नशे की हालत में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट करता है। कई बार तो वो सो रहे बच्चों को उठाकर मारना-पीटना शुरू कर देता है। परिवार की मांग है कि बेअंत पर सख्त कानून कार्रवाई की जाए।
शिकायत मिलने पर लिया जाएगा एक्शन
इस मामले को लेकर थाना मेहरबान के SHO जगदीप सिंह ने बताया कि पत्नी और परिवार के साथ मारपीट या गाली गलौज करना पूरी तरह गलत है। अगर इस मामले में परिवार की तरफ से कोई शिकायत मिलती है तो इस पर तुरंत एक्शन लिया जाएगा।
संबंधित खबरें
AAP विधायक अमनदीप कौर के ठिकानों पर छापेमारी को लेकर BJP पर निशाना
1 hr agoपंजाब में हॉकी विश्व कप की तैयारी, भारत ने जीती ट्रॉफी
5 hrs ago60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
20 hrs agoकर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी
1 day agoभगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता 50% से बढ़ाकर 53% किया
1 day agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
2 days ago2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी... झोटा के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति
2 days agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
3 days agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
3 days agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines