Punjab: लुधियाना में कबड्डी खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या, इस गैंग ने ली जिम्मेदारी

Punjab: लुधियाना में कबड्डी खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है. कबड्डी प्लेयर गुरविंदर सिंह को मारने के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के हरि बॉक्सर और आरजू बिश्नोई का नाम सामने आया है.

Gurvinder Singh

Photo Credit- Social Media

Punjab: पंजाब के लुधियाना में एक कबड्डी खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. ये वारदात लुधियाना जिले के समराला ब्लॉक में हुई, जहां कबड्डी प्लेयर गुरविंदर सिंह को मार दिया गया. जानकारी के मुताबिक, इस हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के हरि बॉक्सर और आरजू बिश्नोई ने सोशल मीडिया पर ली है. इसके पहले लुधियाना में अक्टूबर के महीने में भी एक कबड्डी प्लेयर की हत्या का मामला सामने आ चुका है.

विज्ञापन

किसने ली हत्या की जिम्मेदारी?

पंजाब में हुई कबड्डी प्लेयर की हत्या मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने आया है. अनमोल बिश्नोई ने पहली बार सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर हत्या की जिम्मेदारी ली है. इसमें बिश्नोई गैंग के हरि बॉक्सर और आरजू बिश्नोई का नाम आया है. पोस्ट में लिखा कि हत्या करण मादपुर और तेज चक ने की है. बता दें कि ये हत्या पंजाब के लुधियाना जिले के समराला ब्लॉक में हुई है. इससे पहले 31 अक्टूबर 2025 को लुधियाना में कबड्डी प्लेयर तेजपाल की हत्या भी हुई थी।

विज्ञापन

पोस्ट में और क्या लिखा?

बिश्नोई गैंग की तरफ से जो पोस्ट की गई उसमें धमकी दी गई है. लिखा गया कि ‘बाबू समराला और उसके साथ वाले जो भी हमारे दुश्‍मनों का साथ दे रहे हैं वह कान खोलकर सुन लें, अगर तुम्‍हारे में जो भी मिला उसका भी यही हाल होगा. ये सभी के लिए एक चेतावनी है. जो लोग भी हमारे दुश्‍मनों का साथ दे रहे हैं या तो वो सुधर जाओ या फिर तैयार रहें, अगली गोली तुम्‍हारी.’

विज्ञापन

इसके पहले पंजाब के मानसा में फायरिंग हुई, जिसमें एक कबड्डी खिलाड़ी की मौत हो गई. गोली चलाने वाले लोग अज्ञात थे. हालांकि, हत्या के एक आरोपी का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ